‘अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा…’ गिरिराज सिंह की यात्रा में भाजपा सांसद का पूरा फरमान सुनिए… अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गिरिराज सिंह की यात्रा में ऐसा बयान दिया है जो विवाद का विषय बना हुआ है. जानिए क्या बोले सांसद... अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भाजपा के फायर ब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा का यह वीडियो है जिसमें भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान प्रदीप सिंह ने हुंकार भरी और कई ऐसी बातें भी बोल गए जिससे सांसद विवाद में घिर गए हैं. सांसद प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में यह तक कह दिया कि वो लोगों को कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. अररिया सांसद का बयान, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल अररिया सांसद ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ‘ कोई बोलता है गर्व से कहो हम मुसलमान हैं तो हमें हिंदू कहने में क्या शर्म है?
हम सबको कहते हैं इलेक्शन में भी कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. जब बेटा-बेटी का ब्याह करना होगा तो परिवार, जात, खानदान खोज लिजिएगा. आज देश की रक्षा कौन करेगा?
आप ही बताइए… गिरिराज सिंह की जमकर की तारीफ बता दें कि गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा अररिया जिले में भ्रमण करके किशनगंज पहुंची है. इस दौरान अररिया के सांसद प्रदीप सिंह भी यात्रा में साथ रहे. सभा को संबोधित करते स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि देश का कोई भी नेता जो हिम्मत नहीं दिखा सका, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से वो साहस व पराक्रम दिखाया. इसके लिये तहेदिल से बधाई के पात्र हैं. गिरिराज सिंह को हिंदुओं के हृदय का सम्राट बताया अररिया सांसद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को हिंदुओं के हृदय का सम्राट बताया. उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा के नाम से ही विरोधियों को मिर्ची लगी हुई है. आज हमें वो अवसर प्राप्त हुआ है, जब हम गर्व से ये कह सकें कि हम हिंदू हैं. उन्होंने देश को तरक्की को नित नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तमाम हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया.
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा…’ गिरिराज सिंह की यात्रा में भाजपा सांसद का पूरा फरमान सुनिए…
‘अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा…’ गिरिराज सिंह की यात्रा में भाजपा सांसद का पूरा फरमान सुनिए… अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गिरिराज सिंह की यात्रा में ऐसा बयान दिया है जो विवाद का विषय बना हुआ है. जानिए क्या बोले सांसद... अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
