कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई अररिया के बैनर तले जिले के सभी विभाग में कार्यरत सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर एकजुट होकर सरकार कार्यपालक सहायकों को बेल्ट्रोन के हाथ बेचकर शोषण को और अधिक कठोर बनाने का प्रयास कर रही है. सरकार उच्च स्तरीय कमिटी को लागू करने के बजाय कंपनियों के हाथों कार्यपालक सहायकों को बेचकर अत्याचार कराने को कुतिस्ल प्रयास कर रही है. बीपीएसएम के माध्यम में 29 वीं बैठक में द्वारा लिया गया निर्णय जनविरोधी कार्यपालक सहायकों को अत्याचार की आग में धकेनले वाला निर्णय है. उक्त बातें विस्तार से राज्य कार्यपालक सहायक संघ, जिला इकाई अररिया के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कही. उन्होंने कहा कि सरकार की कठोरतम निर्णय के खिलाफ हमलोग मजबूत होकर हड़ताल पर जाने को विवश है. उपाध्यक्ष दीपा मजुमदार ने कहा कि सरकार का निर्णय कार्यपालक सहायकों के विरुद्ध है, बेल्ट्रोन के सौंपने का उनका निर्णय कमीशनखोरी को बढ़ावा देगा. बड़ी ताजुब्ब की बात है कि सरकार अपने ही निर्णय से अपने जिला पदाधिकारी के योग्यता पर सवाल खड़ा कर रही है, जिनकी देखरेख में कार्यपालक सहायकों को बहाली हुई है. संघ के सचिव मनीष कश्यप ने कहा कि हम सभी अपनी सम्पूर्ण कार्यदक्षताओ का प्रयोग करते हुए विभिन्न योजनाओं और विभागों में सरकार का प्रतिष्ठा बढ़ा रहे है पर सरकार हमें प्रोत्साहन देने के बजाय हमारा शोषण कर रही है, हम पर अत्याचार कर रही है. मीडिया प्रभारी आदित्य प्रियदर्शी ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है, बल्कि दमनकारी नीतियों से है, सरकार हमसे वार्ता करने के बजाय हम पर अत्याचार कर रही है. हमें चौबीस घंटे में योगदान करने का अल्टीमेटम देकर हमें डराने का प्रयास कर रही है, हम इस सरकार की इन दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं है. मरते दम तक सरकार की अत्याचारी नीतियों अंग्रेज़ो को पैट्रन वाली नीति का विरोध करते रहे है. अनिश्चितकालीन हड़ताल के कार्यकारी अध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा संविदा के आधार पर नियोजित एवं कार्यरत कार्यपालक सहायक जिसकी नियुक्ति ज़िला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति द्वारा विधिवत प्रक्रिया में निजीकरण के लिए बेल्ट्रोन की दक्षता परीक्षा दिए जाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है. धरना स्थल पर संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, आलोक झा, दिलशाद आलम, आंनद, ललित रजक, दिलीप, निधि कुमारी, प्रियंका, शिल्पा, अनुप्रिया, अमृता, मेघा कुमारी, गोशिया प्रवीण, काजल, खुशबू, वर्षा रानी सहित विभिन्न कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्यपालक सहायक मौजूद थे.
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया के बैनर तले जिले के सभी विभाग में कार्यरत सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे
कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई अररिया के बैनर तले जिले के सभी विभाग में कार्यरत सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर एकजुट होकर सरकार कार्यपालक सहायकों को बेल्ट्रोन के हाथ बेचकर शोषण को और अधिक कठोर बनाने का प्रयास कर रही है. सरकार उच्च स्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Seemanchal
किशनगंज में बड़ी पुलिस कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित; मवेशी लदे ट्रक मामले में जांच के बाद एक्शन

Seemanchal
पूर्णिया में घर के अंदर छिपाकर रखे थे तीन कट्टा और कारतूस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Bihar
फरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवाद
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
