अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारी'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठकBihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर SSB और APF की समन्वय बैठक, तस्करी व मानव तस्करी रोकने पर जोरयूपी से बिहार तक बारिश से हाहाकार, घरों में घुसा नदी का पानी, बाढ़ जैसे हालातभारत-नेपाल सीमा पर 57 लीटर नेपाली शराब बरामद: SSB ने सिरसिया और कन्हवा BOP में की कार्रवाई, बाइक-स्कूटी भी ...राहुल-प्रियंका गांधी को अब भी संदेह है तो वे... चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण पर क्या बोल गए मंत्री दीपक प्रकाश?'7 लाख लोगों का नाम दो जगह था इसलिए कटा', बिहार SIR पर बोले सम्राट- राबड़ी राज में भी हुआ था, राहुल-तेजस्वी...बिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारी'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठकBihar Weather Tomorrow: UP से बंगाल की खाड़ी तक मौसम में हलचल, बिहार में कल दिखेगा असर, इन जिलों में अलर्ट'अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा', पटना में गैराज मालिक की हत्या पर JDU विधायक श्याम रजकभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर SSB और APF की समन्वय बैठक, तस्करी व मानव तस्करी रोकने पर जोरयूपी से बिहार तक बारिश से हाहाकार, घरों में घुसा नदी का पानी, बाढ़ जैसे हालातभारत-नेपाल सीमा पर 57 लीटर नेपाली शराब बरामद: SSB ने सिरसिया और कन्हवा BOP में की कार्रवाई, बाइक-स्कूटी भी ...राहुल-प्रियंका गांधी को अब भी संदेह है तो वे... चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण पर क्या बोल गए मंत्री दीपक प्रकाश?'7 लाख लोगों का नाम दो जगह था इसलिए कटा', बिहार SIR पर बोले सम्राट- राबड़ी राज में भी हुआ था, राहुल-तेजस्वी...

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया: निजी कोचिंग संस्थानों के लॉकडाउन के कारण हुए दयनीय हालात

अररिया/फारबिसगंज -निजी कोचिंग संस्थानों के लॉकडाउन के कारण हुए दयनीय हालात और सरकार द्वारा संस्थानों की अनदेखी किए जाने को लेकर संचालकों में अपने अस्तित्व के समाप्त होने का डर बढ़ने लगा है। बता दे कि जिले में लाखों बच्चों को शिक्षा देने वाले कोचिंग संस्थानों के लिए सरकार की ओर से कोई सुविधा उपलब्ध न

अररिया: निजी कोचिंग संस्थानों के लॉकडाउन के कारण हुए दयनीय हालात

Article Advertisement

अररिया/फारबिसगंज -निजी कोचिंग संस्थानों के लॉकडाउन के कारण हुए दयनीय हालात और सरकार द्वारा संस्थानों की अनदेखी किए जाने को लेकर संचालकों में अपने अस्तित्व के समाप्त होने का डर बढ़ने लगा है। बता दे कि जिले में लाखों बच्चों को शिक्षा देने वाले कोचिंग संस्थानों के लिए सरकार की ओर से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके कारण हमेशा उपेक्षा के शिकार हुए कोचिंग संचालकों के सामने लॉकडॉन के कारण जीवन- यापन भी एक समस्या बन गई है। इसी संदर्भ में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सिबतैन अहमद के निर्देश पर एक बैठक स्थानीय जेपी मेमोरियल स्कूल मे की गई जिसमें एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष व जेनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक खुर्शीद खान, सचिव अजीत सिन्हा व कोचिंग संस्थानो की ओर से एसजी टीचिंग सेन्टर के निदेशक राशिद जुनैद शामिल हुए। राशिद जुनैद ने एसोसिएशन को बताया कि वर्तमान में कोचिंग संस्थानों के समक्ष जीविकोपार्जन भी एक बड़ी समस्या बन गई है, पिछले चार महीने से एक भी रुपए की आमदनी संचालकों को नहीं होने से संस्थान के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। वही इनसे जुड़े शिक्षक व सहकर्मी अब भुखमरी की स्थिति में आ गए। संचालकों व शिक्षकों का माने तो उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी सरकारी स्तर पर कोई आर्थिक लाभ, रोजगार या सरकारी जॉब नही मिलने के कारण अपनी टैलेंट का प्रयोग समाज के बच्चों के बीच कर राष्ट्र निर्माण के कार्य मे लगकर कोचिंग के माध्यम से परिवार की जीविका चलती थी लेकिन लंबे समय से सब बंद है और इस पर सरकार कुछ भी सोच नहीं रही ऐसे में परिवार को चलाने के लिए अब लगता है कोई दूसरा काम ढूंढना पड़ेगा। आखिर कब तक घर बैठकर काम चलेगा। राशिद जुनैद ने कोचिंग संस्थानों के समस्या को एसोसिएशन के माध्यम से उठाने का आग्रह किया। इस संदर्भ में अध्यक्ष खुर्शीद खान पप्पू ने कहाँ कि कोचिंग संस्थान भी हमारे अभिन्न अंग है, एसोसिएशन संस्थानों के समस्या व मुद्दों को सरकार तक पहुंचाएगी। सरकार को इस संदर्भ में कोई ठोस निर्णय लेना ही होगा क्योंकि कोचिंग संस्थानों का राष्ट्र निर्माण में एक बड़ा योगदान है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। वही सचिव अजीत सिन्हा ने संचालकों को धैर्य रखने की बात कही साथ ही किसी भी समस्या को एसोसिएशन से अवगत कराने की बात कही और पूरे जिले के कोचिंग संचालको को एक साथ आने की अपील की एवं जल्दी ही निजी संस्थानों की समस्या से विभाग को अवगत कराने व स्कूलों के तर्ज पर पंजीयन कराने के लिए शिक्षा विभाग के समस्त समक्ष प्रस्ताव देने की बात कही। एसोसिएशन के इस पहल पर कोचिंग संस्थानों के संचालक मेराज अंसारी, संदीप कुमार, महताब अंसारी, अरविंद कुमार, मंडल, रमाकांत यादव, अंजनी गौतम, आशीष भगत, साकिब अंसारी, प्रेम कुमार, रवि कुमार,तेजनारायण मेहता, धीरज कुमार, नौशाद आलम,धीरेंद्र कुमार, उमर फारूक, सचिन कुमार, करण कुमार, शाहिद अंसारी, कौशल कुमार, विशाल कुमार, अलीमुद्दीन हक, सोनू झा, सचिन कुमार आदि ने एसोसिएशन के आभार प्रकट किया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read