अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धरायाट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौतबिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धरायाट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौतबिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया: 20 वर्ष के अथक प्रयास के बाद मिला बासगीत पर्चा

अररिया: 20 वर्ष के अथक प्रयास के बाद मिला बासगीत पर्चा अंचल कार्यालय के बाबूओं की लेटलतीफी व मनमानी रवैये के चलते गरीब विधवा को बासगीत पर्चा लेने में 20 साल लग गए। वह भी जब पीड़ितों ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अपील दायर की। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिव

अररिया: 20 वर्ष के अथक प्रयास के बाद मिला बासगीत पर्चा

Article Advertisement

अररिया: 20 वर्ष के अथक प्रयास के बाद मिला बासगीत पर्चा अंचल कार्यालय के बाबूओं की लेटलतीफी व मनमानी रवैये के चलते गरीब विधवा को बासगीत पर्चा लेने में 20 साल लग गए। वह भी जब पीड़ितों ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अपील दायर की। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवारों को जमीन का कागजात दिलवाया। मामला पलासी अंचल कार्यालय से जुड़ा है। पलासी प्रखंड की मसोमात धनवा देवी, सुलेखा देवी, रीता देवी परिवार के साथ बीस साल से घर बनाकर रह रही थी। परंतु उनके पास जमीन का कागज ात नहीं थे। उन्होंने अंचल कार्यालय में बासगीत पर्चा बनवाने के लिए आवेदन दिया, लेकिन ु अंचल कर्मी उन्हें दौड़ाते रहे। उन्हें बासगीत पर्चा नहीं दिया गया। इसके बाद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सीओ और पीड़ित परिवारों के उपस्थित में सुनवाई की। सुनवाई के बाद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने पीड़ितों को बासगीत पर्चा निर्गत करने का निर्देश दिया। परंतु अंचल बाबूओं पर भी इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। अंचल कर्मी द्वारा अभिलेख तो खोला गया परंतु बासगीत पर्चा नहीं मिला। पीड़िता ने हार नहीं मानी और जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अपील दायर की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार ने अंचल सीओ को नोटिस के माध्यम बुलवाकर सुनवाई के बाद अपने हाथों से बासगीत पर्चा दिलाया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि लाभुकों के अपील की सुनवाई के बाद अंचल कार्यालय से बासगीत पर्चा निर्गत करवा कर दिया गया। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read