अररिया में नौ दिसंबर को होगा पहले चरण का चुनाव पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।
जिले में पांच चरणों में चुनाव होंगे।
पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर, दूसरे चरण का 11 दिसंबर और तीसरे और चौथे व पांचवें का क्रमश: 13, 15, 17 दिसंबर को होगा।
इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
चुनाव को लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों चर्चाएं भी तेज हो गई है।
प्रत्याशी अपने अपने कागजात तैयार करने में जुटे हैं।
चाय पान दुकानों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
पहले चरण में अररिया व जोकीहाट प्रखंड और दूसरे चरण में सिकटी, फारबिसगंज, तीसरे में रानीगंज व कुर्साकांटा तथा चौथे व पांचवे चरणों में भरगामा, पलासी और नरपतगंज प्रखंड में चुनाव कराया जाएगा।
जिले के 218 पैक्सों में 120 पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद पर चुनाव के लिए तिथि का प्रकाशन हो गया है।
अधिसूचना जारी होने के बाद से ही आचार संहिता लागू है।
अररिया के दस जोकीहाट के सात, सिकटी के तीन, फारबिसगंज के 22, रानीगंज के 25, कुर्साकांटा के चार, पलासी दस, नरपतगंज 20 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) का कार्यकाल बीते अक्टूबर माह में कालावधि समाप्त हो गई है।
इससे पहले इन पैक्सों का अक्टूबर 2014 में चुनाव हुआ था।
वहीं शेष 98 पैक्सों का कार्यकाल 2020 में पूरा होगा।
इसका चुनाव वर्ष 2015 में हुआ था।
अध्यक्ष सहित 12 पद के लिए होंगे मतदान: प्राथमिक कृषि शाख समिति के 12 पदों पर चुनाव होंगे।
इसमें एक पद अध्यक्ष व शेष सदस्य पद होंगे।
अध्यक्ष पद अनारक्षित है।
इस पद पर किसी काटि के कंडिडेट चुनाव लड़ सकते हैं।
जबकि प्रबंध समिति पद पर आरक्षण बिंदु का पालन किया जाएगा।
इनमें दो पद अनुसूचित जाति, दो पिछड़ा, दो अतिपिछ़डा और पांच पद जेनरल का होगा।
अनुसूचित जाति, पिछड़ा कोटि में एक एक महिला, अतिपिछड़़ा कोटि में दो महिला और जेनरल में दो महिलाओं के लिए आरिक्षित है।
इसके अलावे 13 वां पद प्रबंध समति के प्रबंधक का चुनाव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा होगा।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया में नौ दिसंबर को होगा पहले चरण का चुनाव
अररिया में नौ दिसंबर को होगा पहले चरण का चुनाव पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिले में पांच चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर, दूसरे चरण का 11 दिसंबर और तीसरे और चौथे व पांचवें का क्रमश: 13, 15, 17 दिसंबर को होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
