अररिया।
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में खाद बीज दुकानों में नकली खाद बीज बिकने का विधायक शाहनवाज आलम ने सीधे आरोप लगाते हुए डीएम प्रशांत कुमार से उच्च स्तरीय जांच की बात की है।
विधायक ने मीडिया को बताया कि नकली खाद बीज बिकने से किसान कंगाल हो रहे हैं।
धान बेचकर किसान खाद बीज खरीद रहे हैं पता नहीं कि वे असली खरीद रहे हैं या नकली।
विधायक ने कहा कि जोकीहाट नकली खाद बीज बिक्री का केंद्र बनता जा रहा है।
यदि समय रहते ऐसे अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगाया गया तो किसान आंदोलन को उतर सकते हैं।
किसान भाई आखिर कब तक ठगे जाएंगे।
छोटे व मझोले किसान धान बेचकर रबी फसल की बुवाई के लिए परेशान हैं।
खून पसीना बहाकर धान की फसल उगाया और उस फसल को औने-पौने बेचकर रबी फसल के लिए यूरिया, एसएसपी, पोटाश, जिक, डीएपी खरीद रहे हैं।
लेकिन अधिकतर खाद बीज बिक्रेता नकली खाद बीज भोले भाले किसानों को थमा दे रहे हैं।
विधायक ने सीधे तौर पर बताया कि नकली खाद बीज बिक्री में विभागीय अधिकारियों का हाथ से इंकार नही किया जा सकता है।
विधायक के इस आरोप से विभाग कटघरे में खडा हो गया है।
वहीं प्रखंड के प्रभारी बीएओ राजेंद्र चौधरी का हास्यास्पद बयान आया है।
उन्होंने बताया कि 7 से 21 दिसंबर तक किसान चौपाल चल रहा है।
इसके बाद खाद बीज दुकानों की जांच की जाएगी।
आश्चर्य तो यह है कि किसान अभी व्यापक पैमाने पर खाद बीज की खरीदारी कर रहे हैं वहीं वे 21 दिसंबर के बाद जांच करेंगे लेकिन तबतक तो किसान ठगी के शिकार हो जाएंगे।
ऐसे में आप जांच क्या करेंगे।
गौरतलब है कि विभागीय लापरवाही के कारण अधिकांश चौक चौराहों पर गैरलाइसेंसी दुकान धड़ल्ले से चल रहा है जिससे किसानों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
source jagran
Article Advertisement
Seemanchal
नकली खाद बीज की बिक्री पर रोक
अररिया। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में खाद बीज दुकानों में नकली खाद बीज बिकने का विधायक शाहनवाज आलम ने सीधे आरोप लगाते हुए डीएम प्रशांत कुमार से उच्च स्तरीय जांच की बात की है। विधायक ने मीडिया को बताया कि नकली खाद बीज बिकने से किसान कंगाल हो रहे हैं। धान बेचकर किसान खाद बीज खरीद रहे हैं पत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
