लालू के 'घर' से अमित शाह करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, आज बिहार दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री - AMIT SHAH BIHAR VISIT अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पहले पटना में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे, फिर गोपालगंज में रैली को संबोधित करेंगे. पटना: भारतीय जनता पार्टी अब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ चुकी है. बीजेपी के 'चाणक्य' और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है. वह आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह दो दिनों तक राज्य में रहकर जीत की रणनीति बनाने के साथ-साथ पार्टी के लिए चुनाव का एजेंडा भी तय करेंगे. आज पटना में रहेंगे और कल आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधन करेंगे. ड्राइविंग सीट पर होंगे अमित शाह: 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव को फतह करने के बाद बीजेपी की पूरी टीम की नजर बिहार पर है. बिहार को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कंधों पर बिहार को फतह करने की जिम्मेदारी है. वह एक तरीके से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. 29 मार्च को अमित शाह पहुंचेंगे पटना: अमित शाह इस बार दो दिनों तक बिहार की धरती पर रहेंगे. 29 मार्च को देर शाम अमित शाह पटना पहुंचेंगे और पटना पहुंचने के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे. जहां पार्टी के विधायक, सांसद, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी और मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे. वीर चंद्र पटेल भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अमित शाह बैठक करेंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तैयार करेंगे. 1 घंटे अमित शाह करेंगे नेताओं के साथ मंथन: गृह मंत्री अमित शाह देर शाम 7:40 पर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे. भाजपा प्रदेश कार्यालय में 8:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक बिहार भाजपा के तमाम नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में विधायक, सांसद, विधान पार्षद, बिहार सरकार के मंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. गृह मंत्री अमित शाह 225 सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार करेंगे. होटल मौर्य में गृह मंत्री करेंगे रात्रि विश्राम: गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यालय में एक और बैठक करेंगे. 9:30 से लेकर 10:30 तक गृहमंत्री अमित शाह कोर कमेटी के साथ रायशुमारी करेंगे. कोर कमेटी की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह वीर चंद्र पटेल से सीधे होटल मौर्य के लिए रवाना होंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे. "बिहार विधानसभा चुनाव में हमने 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है और लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी तैयारी भी जारी है. गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं और पहले दिन वह भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे."- प्रेम रंजन पटेल, प्रवक्ता, बिहार बीजेपी लालू के गृह जिल में करेंगे सभा: अमित शाह 30 मार्च को गोपालगंज भी जाएंगे. वहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. गोपालगंज आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी का गृह जिला है. ऐसे में वहां से चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर वह बड़ा सियासी संदेश देना चाहेंगे.
Article Advertisement
Politics
लालू के 'घर' से अमित शाह करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, आज बिहार दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री - AMIT SHAH BIHAR VISIT
लालू के 'घर' से अमित शाह करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, आज बिहार दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री - AMIT SHAH BIHAR VISIT अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पहले पटना में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे, फिर गोपालगंज में रैली को संबोधित करेंगे. पटना: भारतीय जनता पार्टी अब बिहार विधानसभा चुनाव को
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
