सभी छठ घाटों पर चौकस रहेंगे अधिकारी छठ पर्व पर प्रशासन ने पूरी चौकसी बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।
भीड़ की स्थिति को देखते हुए घाटों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
प्रशासन ने दो हजार से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘ए श्रेणी, दो हजार से कम और पांच सौ से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘बी श्रेणी और पांच सौ से कम भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘सी श्रेणी में रखा गया है।
नदी, तालाब और नहर किनारे महापर्व के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जिले में 192 घाटों को चिन्हित किया गया है।
सभी सीओ और बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि सूचीबद्ध किये गये सभी घाटों का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति तय करें।
एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में छठ घाटों की सुरक्षा और व्रतियों की सुविधा का ध्यान रखें और उत्पन्न होने वाली समस्याओं को तुरंत दूर करें।
महापर्व छठ पर विधि व्यवस्था बनाये रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी संजय कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है।
डीएम और एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों से कहा गया है कि इस बार लगभग सभी जगहों पर नदी में पानी अधिक है।
ऐसे में तीन से चार फीट तक पानी वाले घाटों पर विशेष सतर्कता और चौकसी रखें।
चार फीट से अधिक पानी वाले घाटों के किनारे सैंड बैग रखने के साथ-साथ बांस से बैरिकेटिंग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
यह भी कहा गया है कि जिन घाटों पर चार फीट से अधिक पानी है या घाट गहरा है उस घाट को खतरनाक घोषित करते हुए बोर्ड या तख्ती लगाते हुए बांस से बैरिकेटिंग करें।
बड़ी नदियों और अधिक भीड़ वाले घाटों पर गोताखोर और बचाव दल को तैनात रखने का आदेश भी दिया गया है।
छठ घाटों पर पटाखा बेचने और आतिशबाजी करने पर रोक लगा दी गयी है।
निर्देश दिया गया है कि पानी में छलांग लगाने वाले बच्चों को तुरंत पकड़ने की कार्रवाई करें।
निजी नाव के परिचालन पर रोक: छठ पर्व को लेकर नहाय खाय से सुबह के अर्ध्य देने तक प्रशासन ने नदियों में निजी नाव के परिचालन पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया है।
एडीएम आपदा से कहा गया है कि सभी पारंपरिक छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति और लाईफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक घाटों पर बिजली विभाग के जेई और मिस्त्री की प्रतिनियुक्ति करें।
छठ घाटों पर आग से सुरक्षा के लिए अग्निशमन दस्ता को तैनात रखने का आदेश भी दिया गया है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
सभी छठ घाटों पर चौकस रहेंगे अधिकारी
सभी छठ घाटों पर चौकस रहेंगे अधिकारी छठ पर्व पर प्रशासन ने पूरी चौकसी बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए घाटों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रशासन ने दो हजार से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘ए श्रेणी, दो हजार से कम और पांच सौ से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
