अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाबाढ़ न स्कूल बंद करा सका, न ही बच्चों के मनोबल को हिला सका; अब जलस्तर में हो रही कमी पर खतरा टला नहींभारत-नेपाल सीमा पर कड़े कदम: डीएम ने दिए सख्ती के निर्देशबिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमबिहार: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, लोगों ने पकड़ा तो मंदिर में करा दी शादीभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामलाभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाबाढ़ न स्कूल बंद करा सका, न ही बच्चों के मनोबल को हिला सका; अब जलस्तर में हो रही कमी पर खतरा टला नहींभारत-नेपाल सीमा पर कड़े कदम: डीएम ने दिए सख्ती के निर्देशबिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमबिहार: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, लोगों ने पकड़ा तो मंदिर में करा दी शादीभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला

Article Advertisement

India

उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, 185 लोग थे सवार

उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, 185 लोग थे सवार   बेंगलुरु से कोच्चि के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में शनिवार को आग लग गई. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि इस विमान में 185 लोग सवार थे.   शनिवार को एयर

उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, 185 लोग थे सवार

Article Advertisement

उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, 185 लोग थे सवार   बेंगलुरु से कोच्चि के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में शनिवार को आग लग गई. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि इस विमान में 185 लोग सवार थे.   शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई. इस विमान में 185 लोग सवार थे. जैसे ही पायलट को इंजन में आग लगने के बारे में पता चला उसने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी. जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई. जानकारी के मुताबिक, कल यानी शनिवार (18 मई) को एयर इडिया एक्सप्रेस विमान बेंगलुरु से कोच्चि के लिए उड़ान भर रहा था. इस दौरान विमान के दाहिने इंजन से आग की लपटें निकलने लगी. आनन फानन में पायलट से रात 11.12 बजे बीएलआर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. एयरपोर्ट ने बताया कि बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने के बाद उसकी बेंगलुरु में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इंजन आग लगने का पता चला. उसके बाद चालक दल के सदस्यों ने हवाई यातायात नियंत्रक से सतर्क किया और इंमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. इसके बाद विमान की बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और उसके बाद आग को बुझाया गया. एयरपोर्ट का प्रबंधन करने वाले बीआईएएल के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी. बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 179 यात्रियों के साथ चालक दल के छह सदस्य सवार थे, इमरजेंसी लैंडिग के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने के बाद दाहिने इंजन से आग की संदिग्ध लपटों के कारण बेंगलुरु-कोच्चि उड़ान को वापस लौटा दिया गया. जिसकी बेंगलुरु में एहतियाती लैंडिंग की गई. ग्राउंड सर्विसेज ने भी आग की लपटों की सूचना दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जताया खेद इस घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया और माफी मांगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा, हमें इससे हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने मेहमानों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं. कारण जानने के लिए नियामक के साथ गहन जांच की जाएगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read