बिहार में तेजाबकांड!
बारात में नाच देख रहे युवक को तेजाब से नहलाया, मचा हड़कंप - ACID ATTACK IN GOPALGANJ गोपालगंज में एक युवक पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. पीड़ित को गोरखपुर रेफर किया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. गोपालगंज: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रोज लूटपाट और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. इसी बीच गोपालगंज में बारात में नाच देखकर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंका है. इस खौफनाक घटना में पीड़ित युवक बुरी तरह से झुलस गया है. बारात में नाच देखकर लौट रहा था पीड़ित: स्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़ित युवक हाल ही में पंजाब से घर लौटा था. पीड़ित युवक पास के गांव सपेहा में आई बारात में नाच देखने गया था. सुबह वह अकेले ही गांव लौट रहा था. इसी बीच अकेले का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया. ''मामले को गंभीरता से लिया गया है और हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं'' . प्रांजल, एसडीपीओ स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती: पीड़ित युवक की पहचान कमलेश मांझी उम्र 18 साल निवासी गोपालपुर गांव के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित युवक को प्राथमिक उपचार के लिए गोपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया. पीड़ित की हालत गंभीर: पीड़ित युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया है. फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अज्ञात बदमाश पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ''पीड़ित का चेहरा, गर्दन और सीना बुरी तरह सुलझ गया है, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर है. ऐसे में उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है'' . रामनुग्रह कुमार, डॉक्टर, सदर अस्पताल गोपालगंज ''कमलेश बारात में नाच देखकर वापस घर लौट रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है. हमारे बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी''. बिरजन मांझी, पिता युवती के चेहरे पर डाला गया था तेजाब: बता दें कि इससे पहले गोपालगंज में युवती की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया था. ये पूरा मामला पूरा मामला बरौली थाना क्षेत्र का है. वहीं, सुपौल में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक भाई ने दूसरे भाई के ऊपर तेजाब फेंक दिया था. source etv bihar
Article Advertisement
Crime
बिहार में तेजाबकांड! बारात में नाच देख रहे युवक को तेजाब से नहलाया, मचा हड़कंप - ACID ATTACK IN GOPALGANJ
बिहार में तेजाबकांड! बारात में नाच देख रहे युवक को तेजाब से नहलाया, मचा हड़कंप - ACID ATTACK IN GOPALGANJ गोपालगंज में एक युवक पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. पीड़ित को गोरखपुर रेफर किया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. गोपालगंज: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रोज
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
