पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी फ्लाइट.. तभी विमान पर मारी गई लेजर लाइट और फिर.. - ACCIDENT AVERTED AT PATNA AIRPORT पटना एयरपोर्ट पर 172 यात्रियों की जान आफत में पड़ गई, लैंडिंग के दौरान पुणे से आ रहे विमान पर अचानक लेजर लाइट पड़ी. पटना: पुणे से पटना आ रहे इंडिगो के विमान को लैंडिंग के वक्त बारात के डीजे से परेशानी हुई है. गुरुवार देर शाम 7:00 बजे पुणे से पटना आ रही इंडिगो की विमान जब एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, उसी वक्त फुलवारी छोर से बारात में डीजे के लेजर लाइट ऑन रहने से विमान की लैंडिंग करने में काफी दिक्कत हुई. पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: वैसे पायलट ने सूझबूझ से विमान की लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर शाम 7:00 बजे करा दी. लैंडिंग करने के बाद ही विमान के पायलट बाहर आए. उन्होंने इसकी जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन को दी. एयरपोर्ट प्रशासन ने आनन-फानन में एयरपोर्ट थाना को इसकी सूचना दी, लेकिन थाने की पुलिस जब तक फुलवारी शरीफ छोर तक पहुंचती, तब तक बारात वहां से जा चुकी थी. लैंडिंग के दौरान विमान पर मारी गई लेजर लाइट: पटना एयरपोर्ट के दक्षिणी छोर पर फुलवारी मोहल्ला है, वहां कई आवासीय कॉलोनी है. एटीसी कंट्रोल का लाइट भी इस क्षेत्र से ही दिया जाता है, जिससे विमान की लैंडिंग होती है. लैंडिंग के समय में एटीसी की लाइट काफी महत्वपूर्ण होती है. ठीक उसी समय में फुलवारी छोर से डीजे की लाइट विमान के पायलट को दिखी और उनका बैलेंस बिगड़ गया था. पायलट के सूझबूझ से हुई सेफ लैंडिंग: फिलहाल पुलिस तहकीकात कर रही है कि आखिर फुलवारी छोर से किस तरह का डीजे क्रॉस कर रहा था और किस तरह की लेजर लाइट थी. पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में आदेश दिया है कि किसी भी शादी या पूजा या अन्य मौके पर डीजे बजाना नहीं है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस पर कार्रवाई भी की थी. बावजूद लोग डीजे बजा रहे हैं. चारों ओर ऊपर से लाइट मारा जा रहा है, जिससे पटना एयरपोर्ट क्षेत्र में काफी परेशानियों का सामना विमान लैंडिंग में हो रहा है जो कल देर शाम दिखा है. मामले की जांच में जुटी पुलिस: बता दें कि इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में लैंडिंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ते हुए साफ दिख रहा है. एयरपोर्ट थाना प्रभारी के "अनुसार किसी ने विमान को लेजर लाइट दिखाई, जिस वजह से एयरपोर्ट के अधिकारी हरकत में आए और तुरंत वायरलेस से एयरपोर्ट थाना और फुलवारी थाना को मैसेज किया गया. अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि ये लेजर लाइट आखिर कहां से मारी गई." एक साल पहले भी की गई थी शिकायत: आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर देर शाम में लगातार विमान की आवाजाही होती रहती है. ऐसे में डीजे से निकलने वाले लेजर लाइट से काफी डिस्टरबेंस होता है और इसको लेकर कई बार पायलट ने एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत भी की है. करीब 1 साल पहले फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस को इस तरह की शिकायत की गई थी. 172 यात्री विमान में थे सवार: बावजूद इसके फुलवारी छोर से डीजे के क्रॉस करने पर किसी भी तरह का प्रतिबंध पुलिस ने नहीं लगाया है, जिसका खामियाजा गुरुवार को भुगतना पड़ सकता था. पुणे से पटना आ रहे विमान में 172 यात्री थे. ठीक जब विमान लैंड कर रहा था, उसी समय लेजर लाइट डीजे का ऑन रहना, बड़ी घटना का कारण बन सकता था. संयोग अच्छा था कि विमान को पायलट ने सूझबूझ से पटना एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया और बहुत बड़ा हादसा टल गया है.
Article Advertisement
India
पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी फ्लाइट.. तभी विमान पर मारी गई लेजर लाइट और फिर.. - ACCIDENT AVERTED AT PATNA AIRPORT
पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी फ्लाइट.. तभी विमान पर मारी गई लेजर लाइट और फिर.. - ACCIDENT AVERTED AT PATNA AIRPORT पटना एयरपोर्ट पर 172 यात्रियों की जान आफत में पड़ गई, लैंडिंग के दौरान पुणे से आ रहे विमान पर अचानक लेजर लाइट पड़ी. पटना: पुणे से पटना आ रहे इंडिगो के विमान को लैंडिंग के वक्त बारा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
