जिले में न्यूनतम पारा पहुंचा आठ डिग्री शीतलहर चलने के कारण जिले में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी है।
बादल छाए रहने के कारण बुधवार को पूरे दिन बारिश होने की संभावना बनी रही।
कड़ाके की ठंड का जनजीवन पर भी असर दिखायी देने लगा है।
ठंड से बचाव के लिए लोग दिन भी अलाव का सहारा लेते दिखायी दिए।
जिले में न्यूनतम तापमान लुढक कर आठ डिग्री पहुंच गया है।
जिले में मंगलवार को दिन में गुनगुनी धूप निकलने के बाद शाम से शीतलहर का दौर शुरू हुआ।
बुधवार को कोहरे से लोगों को राहत मिली लेकिन मौसम ढका रहा।
सुबह से ही शीतलहर का दौर शुरू हो गया।
सुबह स्कूली बच्चे कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखायी दिए।
वहीं कर्पूरी चौक, कॉलज चौक के पास बैठे श्रमिक ठंड से परेशान नजर आए।
कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए दिन में भी अलाव का सहारा लेते नजर आए।
छोटे- छोटे बच्चों को लिए महिलाएं भी अलाव के निकट नजर आयीं।
कड़ाके की ठंड का सड़कों पर भी असर दिखायी दिया।
सड़कों पर आवाजाही करते लोग गरम कपड़े में पैक नजर आए।
अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही भी कुछ कम नजर आयी।
लोग दिनभर सूरज के निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी।
बादल छाए रहने के कारण बारिश होने की संभावना बनी रही।
सुबह के वक्त दो-चार बूंद आसमान से टपके लेकिन बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को निराशा हाथ लगी।
शीतलहर चलने और बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं बुधवार को एक डिग्री लुढ़क कर 23 डिग्री पहंुच गया।
न्यूनतम तापमान लुढकर आठ डिग्री पहुंच गया।
जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था।
पारा गिरने और ठंड बढ़ने का असर सदर अस्पताल में भी देखा गया।
छोटे- छोटे बीमार बच्चों को लेकर परिजन ठंड से परेशान नजर आए।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।
सूरज के दर्शन होने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
अधितम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने की संभावना जतायी जा रही है।
ऐसी स्थिति में ठंड और बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है।
आलू और मक्के की फसल को नुकसान: कड़ाके की ठंड कुछ फसलों के लिए जहां नुकसानदेह माना जा रहा है वहीं कुछ फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि आलू और मक्के की फसल के लिए ठंड नुकसानदेह साबित हो सकता है।
आलू की फसल में जहां पाला लगने की आशंका है वहीं मक्के के पौधे का विकास प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
इसके अलावा गेहूं के पौधे के लिए ठंड लाभकारी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ठंड ज्यादा होने से गेहूं के पौधे का विकास ज्यादा होगा।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Bihar
जिले में न्यूनतम पारा पहुंचा आठ डिग्री
जिले में न्यूनतम पारा पहुंचा आठ डिग्री शीतलहर चलने के कारण जिले में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी है। बादल छाए रहने के कारण बुधवार को पूरे दिन बारिश होने की संभावना बनी रही। कड़ाके की ठंड का जनजीवन पर भी असर दिखायी देने लगा है। ठंड से बचाव के लिए लोग दिन भी अलाव का सहारा लेते दिखायी दिए। जिले में न्यूनत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
