अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबजन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह को बनाया पार्टी उम्मीदवार, JDU MLA अनंत सिंह पहले ही कर चुके हैं समर्थनभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी: पुलिस-एसएसबी ने संयुक्त गश्त कर खंगाले संवेदनशील क्षेत्रनितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा काय...भारत-नेपाल सीमा पर 4 दिन चलेगी शौर्य जागरण यात्रा: बजरंग दल ने SP को सौंपा पत्र, सीमा चौकियों के बीच तालमेल......तो हम ज्ञानेश कुमार को गोली मार देंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोले VIP चीफ मुकेश सहनीबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा परअररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबजन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह को बनाया पार्टी उम्मीदवार, JDU MLA अनंत सिंह पहले ही कर चुके हैं समर्थनभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी: पुलिस-एसएसबी ने संयुक्त गश्त कर खंगाले संवेदनशील क्षेत्रनितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा काय...भारत-नेपाल सीमा पर 4 दिन चलेगी शौर्य जागरण यात्रा: बजरंग दल ने SP को सौंपा पत्र, सीमा चौकियों के बीच तालमेल......तो हम ज्ञानेश कुमार को गोली मार देंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोले VIP चीफ मुकेश सहनीबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा पर

Article Advertisement

Education

साल 2022 तक देश के सभी गांवों में संचार सम्पर्क स्थापित करने का लक्ष्य : रविशंकर प्रसाद

सरकार ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय ब्राडबैंड मिशन के तहत आप्टिकल फाइबर, रेडियो नेटवर्क एवं उपग्रह सहित अन्य प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करते हुए वर्ष 2022 तक पश्चिम चंपारण के गांवों सहित देश के सभी गांव तक सम्पर्क स्थापित करना है। लोकसभा में डा. संजय जायसवाल के प्रश्न के उत्तर में संचार मंत्री रव

साल 2022 तक देश के सभी गांवों में संचार सम्पर्क स्थापित करने का लक्ष्य : रविशंकर प्रसाद

Article Advertisement

सरकार ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय ब्राडबैंड मिशन के तहत आप्टिकल फाइबर, रेडियो नेटवर्क एवं उपग्रह सहित अन्य प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करते हुए वर्ष 2022 तक पश्चिम चंपारण के गांवों सहित देश के सभी गांव तक सम्पर्क स्थापित करना है। लोकसभा में डा. संजय जायसवाल के प्रश्न के उत्तर में संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी । देश में डिजिटल सम्पर्क की व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत संबंधी सुप्रिया सुले के पूरक प्रश्न के उत्तर में प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता देश में संचार आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की है । उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम भी किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब देश में सड़क, राजमार्ग, हवाई मार्ग बंद थे तब आईटी, मोबाइल और इंटरनेट सेवा के माध्यम से ही देश गतिशील रहा । उन्होंने कहा कि एक ओर वर्क फ्राम होम से काम को सुगम बनाया गया, तो दूसरी ओर भारी संख्या में छात्रों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान की गई । प्रसाद ने कहा कि अदालती कामकाज पर नजर डालें तो इस अवधि में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं अन्य अदालतों ने डिजिटल माध्यम से 70 लाख मामलों की सुनवाई की । उन्होंने यह भी कहा कि देश में 70 करोड़ स्मार्ट फोन हैं और इसमें से अच्छी खासी संख्या देश के ग्रामीण इलाकों में हैं । मंत्री ने कहा कि सरकार भारतनेट, ब्राडबैंड और उपग्रह संचार के माध्यम से देश के सुदूर क्षेत्रों दूरसंचार की पहुंच को कायम कर रही है । भाजपा सांसद हेमामालिनी के मथुरा में बेहतर संचार सुविधा प्रदान करने की मांग पर प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने विभाग को निर्देश दिया है कि धार्मिक क्षेत्रों सहित सभी पर्यटक स्थलों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए, चाहे, बद्रीनाथ-केदारनाथ हो या काशी-मथुरा अथवा अजमेर शरीफ हो ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read