कोरोना लॉकडाउन 2.0 का होगा ऐलान?: पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, किन्हें मिल सकती है राहत देशभर में जारी कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी लॉकडाउन के 21वें दिन यानी आज मंगलवार सुबह दस बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
उम्मीद जताई जा रही है कि व दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन के दूसरे चरण का ऐलान कर सकते हैं।
मगर इसके स्वरूप में बदलाव के आसार हैं।
इसमें कोरोना से जंग के साथ-साथ 40 फीसदी क्षमता के साथ कामकाज भी शुरू किए जाएंगे, जैसा कि उन्होंने बीते दिनों 'जान भी और जहान भी' बोलकर इशारा किया था।
प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि मंगलवार यानी आज खत्म हो रही है।
सरकारी कामकाज शुरू होने की उम्मीद :� सरकारी विभागों में शीर्ष स्तर पर शुरू हो चुके कामकाज को इसी दिशा में उठाया कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आवश्यक सेवाएं और कृषि संबंधी गतिविधियां अभी लॉकडाउन के दायरे में नहीं हैं।
इन सेवाओं में कुछ और कार्य शामिल हो सकते हैं।
साथ ही कई सरकारी सेवाएं ऑनलाइन शुरू की जा सकती हैं।
केंद्रीय मंत्री दफ्तर पहुंचे:� अब तक लॉकडाउन के कारण घर से काम कर रहे केंद्रीय मंत्रियों और अफसर सोमवार से दफ्तर पहुंचने लगे हैं।
इनमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, रसायन व उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, खेल मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नाम शामिल हैं।
कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान :� पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल कोरोना लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लागू कर चुके हैं।
इसके अलावा आठ राज्यों में इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है।
देश में कोरोना की स्थिति केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 905 नए मामले सामने आए जबकि 51 लोगों की मौत हो गई।
इसके साथ ही सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 9,352 तक पहुंच गई और मृतकों की संख्या 324 हो गई।
इसके मुताबिक, 979 मरीजों को सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हालांकि, राज्यों से प्राप्त सूचनाओं पर आधारित समाचार एजेंसी पीटीआई के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या 9,594 रही जबकि 335 की मौत हो चुकी है।
किन्हें मिल सकती है रियायतें: -उद्योग जहां सामाजिक दूरी बनाकर काम करने, कार्मिकों के लिए परिवहन या आवासीय सुविधा है, उन्हें संचालन की मंजूरी के आसार।
-ई-कॉमर्स ई-कॉमर्स के जरिये आपूर्ति के अलावा जरूरी सेवाओं में अस्पताल सेवाएं,स्टेशनरी, गारमेंट, इलेक्ट्रिकल आदि दुकानें शामिल होंगी।
-आबकारी कई राज्यों ने आबकारी सेवा को भी लॉकडाउन से बाहर रखने की मांग रखी है।
इस पर कोई ऐलान हो सकता है।
-परिवहन रेल, विमान व बस सेवा तुरंत शुरू होने के आसार नहीं।
बाद में कुछ रूटपर ट्रेन सेवा संभव।
जहां संक्रमण नहीं वहां बसें चलेंगी।
Source - Hindustan�
Article Advertisement
Politics
कोरोना लॉकडाउन 2.0 का होगा ऐलान?: पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, किन्हें मिल सकती है राहत
कोरोना लॉकडाउन 2.0 का होगा ऐलान?: पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, किन्हें मिल सकती है राहत देशभर में जारी कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी लॉकडाउन के 21वें दिन यानी आज मंगलवार सुबह दस बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि व दो सप्ताह के लिए

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
