शुक्रवार की सुबह औरंगाबाद महाराष्ट्र में 17 प्रवासी मजदूर की एक मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी।
रेलवे मंत्रालय का कहना है की ये सारे मजदूर जलना से भुसावल जा रहे थे, जिसकी दूरी लगभग 157 किलोमीटर है और मजदूरों के 4 साथी जो बचे हुए है वो अभी तक सदमे में है जिन्हे पुलिस द्वारा सलाह दी जा रही है।
एक और मजदूर जो बुरी तरह घायल है उसका निकटतम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोक्षदा पाटिल ने बताया की पुलिस अभी सदमे में गए मजदूरों को सलाह मशवीरा के दवारा सांत्वना दे रही है और जैसे ही वो थोड़ा ठीक महसूस करते है उसके बाद ही उनसे घटना से सम्बंधित जानकारी के बारे में उनसे वार्तालाप किया जा सकेगा।
पुलिस ने बतया की ये सारे मजदूर पैदल ही अपने राज्य मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे, सड़क का रास्ता पता न होने के कारण वो रेलवे ट्रैक की सीध में चल रहे थे और जब चलते चलते थक गए तो वो रेलवे ट्रैक पर ये समझ कर सो गए की रेलवे परिचालन ठप है।
इसी बीच सुबह के 5 बजकर 15 मिनट पर एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर से गुजर गयी जिसका मजदूरों को गहरी नींद में होने के कारण बिलकुल भी भनक नहीं लगी और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
रेलवे ट्रैक पर इस घटना के बाद मजदूरों के सामन बिखरे पड़े थे और उनकी रोटी जो वो रास्ते में खाने के लिए रखे थे वो भी ट्रैक पर पड़ी मिली।
रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर ये जानकारी दी की ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन रोकने की कोशिश की थी लेकिन वो विफल रहा।
रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा की, " सुबह जब मालगाड़ी के लोको पायलट ने जैसे ही मजदूरों को रेलवे ट्रैक पर सोते हुए देखा, उसने तुरंत ट्रेन रोकने की अपनी पूरी कोशिश की लेकिन वो विफल रहा और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गयी।
ये हादसा बदनापुर और कर्माद स्टेशन के बीच परभणी मनमाद जगह के आसपास हुआ।
घायलों का इलाज औरंगाबाद अस्पताल में चल रहा है।
जांच के आदेश दे दिए गए है।" https://twitter.com/RailMinIndia/status/1258595033260929029 प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "औरंगाबाद के दर्दनाक रेलवे हादसे की खबर से मैं काफी पीड़ा का अनुभव कर रहा हूँ।
मैंने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से बात की है और वो इस घटना पर अपनी करीबी नज़र बनाये हुए है।
अभी हर संभव मदद दी जा रही है।" https://twitter.com/narendramodi/status/1258597915536179201 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा की वो इस घटना से आहत है और उन्होंने भी रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस घटना के सम्बन्ध में बातें की है एवं उन्होंने मजदूरों के परिवारों के लिए 5 लाख के मुआवजे का भी एलान किया।
केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रैन चलाये जाने के बावजूद कई मजदूर अपने आप ही पैदल अपने घर की ओर अभी भी जा रहे है।
इन सब को देखते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये एलान किया है की उनकी सरकार ये सुनिश्चित कर रही है की कोई भी मजदूर दिल्ली जैसे किसी भी बड़े शहर से पैदल न आए, उनके लिए जरूरी परिवहन का इंतजाम किया जाएगा।
Article Advertisement
Politics
महाराष्ट्र में 17 प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत
शुक्रवार की सुबह औरंगाबाद महाराष्ट्र में 17 प्रवासी मजदूर की एक मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी। रेलवे मंत्रालय का कहना है की ये सारे मजदूर जलना से भुसावल जा रहे थे, जिसकी दूरी लगभग 157 किलोमीटर है और मजदूरों के 4 साथी जो बचे हुए है वो अभी तक सदमे में है जिन्हे पुलिस द्वारा सलाह दी जा रही है। एक और मजदूर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
