अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
IMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...बिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाभारत-नेपाल सीमा : बिहार पुलिस, एसएसबी, नेपाल पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंगभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...बिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाभारत-नेपाल सीमा : बिहार पुलिस, एसएसबी, नेपाल पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंगभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तार

Article Advertisement

Bihar

फसल अलाभकारी होने के कारण हर साल 12 हजार किसान कर रहे आत्महत्या 12 thousand farmers are committing suicide every year

फसल अलाभकारी होने के कारण हर साल 12 हजार किसान कर रहे आत्महत्या 12 thousand farmers are committing suicide every year -बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन सम्पन्न- आलमनगर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पानी टंकी मैदान में बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन किसान सभा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह की अध्यक्षता

फसल अलाभकारी होने के कारण हर साल 12 हजार किसान कर रहे आत्महत्या 12 thousand farmers are committing suicide every year

Article Advertisement

फसल अलाभकारी होने के कारण हर साल 12 हजार किसान कर रहे आत्महत्या 12 thousand farmers are committing suicide every year -बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन सम्पन्न- आलमनगर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पानी टंकी मैदान में बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन किसान सभा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह की अध्यक्षता एवं वरीय नेता रमन कुमार के संचालन में संपन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के प्रांतीय सह संयोजक प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की नहीं कंपनियों की है.   उन्होंने कहा कि सरकार की नई कृषि विपणन नीति तीन कृषि कानून से भी खतरनाक है. उन्होंने कहा कि हाल में पेश किए गए केंद्रीय बजट में किसानों और गरीबों के लिए कुछ नहीं है. किसान नेता प्रभाकर ने कहा कि विगत वर्ष तीन कृषि कानून के खिलाफ चले एक साल से अधिक दिनों तक किसान आंदोलन के बाद मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून को वापस तो ले लिया, लेकिन किसान नेताओं के साथ किए गए एग्रीमेंट को पूरा नहीं किया.   आज किसानों को एमएसपी नहीं मिलता, आजादी के 77 वर्ष के बाद बाढ़ और सुखार का स्थाई निदान नहीं हुआ, किसानों का फसल लाभकारी नहीं अलाभकारी होता जा रहा है. इसलिए प्रतिवर्ष 12000 किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार की कृषि नीति के खिलाफ खेती और किसानी बचाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. -कॉरपोरेट राज के खिलाफ होना होगा गोलबंद- सम्मेलन को संबोधित करते भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के गर्भ से निकली किसान सभा किसानों के हित में लगातार संघर्ष करती रही है. सम्मेलन को किसान नेता उमाकांत सिंह एवं श्याम सुंदर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉरपोरेट राज के खिलाफ किसानों को गोल बंद होना होगा. सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर यूरिया खाद के किल्लत को दूर करने, किसानों के ऋण माफ करने, एमएसपी को लागू करने, किसानों को 3000 मासिक पेंशन देने की मांग की गई.   सम्मेलन में सर्वसम्मत से रामदेव सिंह संरक्षक, रमण कुमार जिलाध्यक्ष, दिगंबर झा, शैलेंद्र कुमार सुमन, वीरेंद्र मेहता जिला उपाध्यक्ष, मुकुंद प्रसाद यादव जिला सचिव, टूकेंद्र यादव एवं राजीव कुमार यादव जिला सहसचिव, जगत नारायण शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. सम्मेलन में डॉ प्रमोद कुमार सिंह, सागर चौधरी, राम जी मेहता, अंबिका मंडल, अरुण कुमार तांती, जयप्रकाश महतो, संजय कुमार, लड्डू शर्मा, उमेश यादव, लाल बहादुर चौधरी, उपेंद्र चौधरी, सुभाष गुप्ता, सच्चिदानंद शर्मा, संजय कुमार, अजीत शर्मा, मनोज राम, बिंदेश्वरी यादव, बाबूलाल मंडल, अमरिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read