अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में बनी अवैध मस्जिदों पर कसेगा शिकंजा, CM सम्राट चौधरी ने बैठक में दिया निर्देशबिहार बास्केटबॉल टीम में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ीनेपाली नागरिक से 11 लाख रुपये बरामद: बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़े, मुंबई से नेपाल जा रहा था परिवारमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में एसएसबी ने लगाई सोलर स्ट्रीट लाइटनरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास 101 किलो गांजा बरामद, नेपाल का तस्कर गिरफ्तारबिहार में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई, नीतीश ने अपराधियों को भगा दिया था : भाजपा सांसद शंभू शरण पटेलभारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को केंद्र-बिहार मिलकर करेंगे काम सीएम | ????-????? ???? ?? ??????, ????? ???????? ?? ???? ???????? ?? ?????? ????? ?? ??????-?पटना में शिमला वाली फीलिंग! चक्रवात 'अर्नब' के चक्रव्यूह में उलझा बिहार का मौसम, तेज हवा के साथ ठंड और बारिशबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर निकली शौर्य जागरण यात्रा: पढ़ियाताल मंदिर पर हुआ स्वागत, बजरंग दल ने किया आयोजनभारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में बनी अवैध मस्जिदों पर कसेगा शिकंजा, CM सम्राट चौधरी ने बैठक में दिया निर्देशबिहार बास्केटबॉल टीम में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ीनेपाली नागरिक से 11 लाख रुपये बरामद: बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़े, मुंबई से नेपाल जा रहा था परिवारमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में एसएसबी ने लगाई सोलर स्ट्रीट लाइटनरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास 101 किलो गांजा बरामद, नेपाल का तस्कर गिरफ्तारबिहार में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई, नीतीश ने अपराधियों को भगा दिया था : भाजपा सांसद शंभू शरण पटेलभारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को केंद्र-बिहार मिलकर करेंगे काम सीएम | ????-????? ???? ?? ??????, ????? ???????? ?? ???? ???????? ?? ?????? ????? ?? ??????-?पटना में शिमला वाली फीलिंग! चक्रवात 'अर्नब' के चक्रव्यूह में उलझा बिहार का मौसम, तेज हवा के साथ ठंड और बारिशबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर निकली शौर्य जागरण यात्रा: पढ़ियाताल मंदिर पर हुआ स्वागत, बजरंग दल ने किया आयोजन

Article Advertisement

Business

वायु प्रदूषण की वजह से एनसीआर के 14 शहर

नोएडा,10 नवंबर (भाषा) दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में बनी रही। https://twitter.com/MirrorNow/status/1324289010743701504?s=20 वहीं, हवा में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने की वजह से दिन में भी अंधेरा

वायु प्रदूषण की वजह से एनसीआर के 14 शहर

Article Advertisement

नोएडा,10 नवंबर (भाषा) दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में बनी रही। https://twitter.com/MirrorNow/status/1324289010743701504?s=20 वहीं, हवा में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने की वजह से दिन में भी अंधेरा छाया हुआ है। इस प्रकार एनसीआर के 14 शहर ‘डार्क जोन’ या खतरनाक श्रेणी में हैं। प्रदूषण सूचकांक ऐप समीर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में नोएडा मंगलवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 492 दर्ज किया गया। ऐप के मुताबिक इसी प्रकार दिल्ली का एक्यूआई 487, गाजियादबाद का 474, आगरा का 445, हापुड़ का 402, फरीदाबाद का 476, गुरुग्राम का 466, बहादुरगढ़ का 443 और भिवानी का एक्यूआई 479 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुरथल में 414, रोहतक में 478 और बागपत में एक्यूआई 481 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 14 शहर डार्क जोन व खतरनाक स्थिति में हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया, ‘‘वायु प्रदूषण का मुख्य कारण महंगी डीजल गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, निर्माण गतिविधियों और सड़कों पर से उड़ने वाली धूल है, जबकि पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली भी इसका एक मूल कारण है।’’ उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को एनजीटी के नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण फैलाने पर अलग-अलग एजेंसियों पर 29 लाख आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।   source PTI

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read