अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे देश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिस तरह से मीडिया के कैमरे के सामने ही अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या की गई उससे लोग अब ये कह रहे हैं कि कानून पर अब भरोसा नहीं रहा है. वहीं, बिहार में भी इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये अतीक का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. सस्ती लोकप्रियता को देखते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया है. सस्ती लोकप्रियता के लिए हो रहा ऐसा काम दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना वापस लौट आए हैं और पटना आते ही उन्होंने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग भी अपराधी हैं या फिर कोई भी अपराध हो, अपराध या अपराधी से हम लोगों को कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन इस देश में कानून है और अपराध का खात्मा होना चाहिए तो उसके लिए कोर्ट, कानून और संविधान है. हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली है. यूपी में जो हुआ ये अतीक जी का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. पुलिस कस्टडी में अगर सबसे ज्यादा हत्या कहीं हुई है तो यूपी में ही हुआ है और यह सस्ती लोकप्रियता को देखते हुए किया गया है. सीएम नीतीश ने क्या कहा वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मामले में कहा कि ये घटना बेहद ही दुखत है. ये झूठ कहा गया कि वो मीडिया कर्मी थे और सवाल पूछ रहे थे ऐसा होता ही नहीं है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी की जांच क्यों नहीं की थी अगर की होती तो ऐसा नहीं होता. किसी अपराधी को अस्पताल ले जाया जाता है और बीच रास्ते में उसे गोली मार दी जाती है. इस मामले में जांच होनी चाहिए ये जांच का विषय है.
Article Advertisement
Crime
तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान, कहा - अतीक का नहीं कानून का निकला है जनाजा
अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे देश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिस तरह से मीडिया के कैमरे के सामने ही अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या की गई उससे लोग अब ये कह रहे हैं कि कानून पर अब भरोसा नहीं रहा है. वहीं, बिहार में भी इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
