जापान के एयरपोर्ट पर फटा दूसरे विश्व युद्ध का अमेरिकी बम; रनवे के पास मची तबाही, कई फ्लाइट्स कैंसिल जापान के मियाजाकी एयरपोर्ट पर बुधवार को हालात गंभीर हो गए जब यहां अचानक एक बम ब्लास्ट हो गया।
जांच में पता चला है कि यह बम अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान गिराया था।
World War 2 Era Bomb Exploded At Japan Airport : सरे विश्व युद्ध में परमाणु बम से हमला कर जापान को नेस्तनाबूत कर देने वाले अमेरिका का कहर जापान अभी भी झेल रहा है।
हम हिरोशिमा या नागासाकी में हुए परमाणु हमले के असर की बात नहीं कर रहे।
दरअसल, बुधवार को जापान के मियाजाकी एयरपोर्ट पर दूसरे विश्व युद्ध के समय का एक अमेरिकी बम फट गया।
धमाके की वजह से रनवे के पास करीब 7 मीटर चौड़ा और 1 मीटर गहरा गड्ढा हो गया।
धमाके के बाद एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और करीब 90 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।
जापान की लैंड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि जब धमाका हुआ उस समय कोई भी विमान आस-पास नहीं था।
अधिकारियों ने कहा कि सेल्फ डिफेंस फोर्सेज और पुलिस की जांच में पता चला है कि यह धमाका 500 पाउंड वजनी एक अमेरिकी बम की वजह से हुआ और अब खतरे की कोई बात नहीं है।
धमाका कैसे हुआ इसकी पुष्टि करने के लिए जांच की जा रही है।
गनीमत रही कि हादसे को दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था।
घटना में किसी के चोटिल होने की खबर भी नहीं है।
जांच में पता चला कि अमेरिका के इस बम को जमीन के नीचे दफन किया गया था।
पिछले साल मिले थे 2348 बम बता दें कि जापान के क्यूशू आईलैंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित मियाजाकी एयरपोर्ट दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति तक इस देश की नौसेना का एक अहम बेस हुआ करता था।
इससे पहले इस एयरपोर्ट पर कई बम मिल चुके हैं।
दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने के 79 साल से ज्यादा समय बाद भी आज भी जापान में कई ऐसे बम मिलते रहते हैं जिनमें धमाका नहीं हुआ था।
ये बम एयरस्ट्राइक्स के जरिए गिराए जाते थे।
जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्सेज से मिली जानकारी के अनुसार केवल साल 2023 में ही जापान में इस तरह के कुल 2348 बम बरामद और नष्ट किए गए थे, जिनका कुल वजन 37.5 टन था।
World
जापान के एयरपोर्ट पर फटा दूसरे विश्व युद्ध का अमेरिकी बम; रनवे के पास मची तबाही, कई फ्लाइट्स कैंसिल
Published: 03/10/2024, 04:20:05 am•29 views•Seemanchal Live
जापान के एयरपोर्ट पर फटा दूसरे विश्व युद्ध का अमेरिकी बम; रनवे के पास मची तबाही, कई फ्लाइट्स कैंसिल जापान के मियाजाकी एयरपोर्ट पर बुधवार को हालात गंभीर हो गए जब यहां अचानक एक बम ब्लास्ट हो गया। जांच में पता चला है कि यह बम अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान गिराया था। World War 2 Era Bomb

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

World
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पद

World
US-ईरान शांति वार्ता पर संकट! जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, इजरायल के हमलों से बढ़ा तनाव
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


