अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनासहरसा: नीतीश को मिली बिहार टीम की कमान22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने मोटरसाइकिल भी जब्त कियादेवर के साथ भाभी थी फरार, हत्या के आरोप में पति, ससुर, जेठ को जेल; 12 साल बाद झारखंड से बरामददलितों के मसीहा बनने वालों से मांझी पुत्र का सवाल! क्या संतोष सुमन ने आरक्षण विवाद पर किया चिराग पासवान को टारगेट?नेपाल में बारिश से उफनाईं अधवारा समूह की नदियां, सोनबरसा में फैलने लगा बाढ़ का पानीबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 13 सितंबर 2026: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 48 लाख से अधिक लोग प्रभावितBihar Weather Tomorrow: 14 सितंबर को बदलेगा मौसम, बिहार के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें IMD अपडेट...पीएम मोदी के 25 साल: 17 सितंबर से बिहार में 1 महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प’ अभियान, र-घर दीप से लेकर ‘सरकार ...'कहीं पुतिन से न कह देते व्याकुल मत हो', BRICS सम्‍मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी का तंजबिहार में आई बाढ़ को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग, तेजस्वी का राहत कार्यों में 'सौतेला व्यवहार' का आरोपबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनासहरसा: नीतीश को मिली बिहार टीम की कमान22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने मोटरसाइकिल भी जब्त कियादेवर के साथ भाभी थी फरार, हत्या के आरोप में पति, ससुर, जेठ को जेल; 12 साल बाद झारखंड से बरामददलितों के मसीहा बनने वालों से मांझी पुत्र का सवाल! क्या संतोष सुमन ने आरक्षण विवाद पर किया चिराग पासवान को टारगेट?नेपाल में बारिश से उफनाईं अधवारा समूह की नदियां, सोनबरसा में फैलने लगा बाढ़ का पानीबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 13 सितंबर 2026: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 48 लाख से अधिक लोग प्रभावितBihar Weather Tomorrow: 14 सितंबर को बदलेगा मौसम, बिहार के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें IMD अपडेट...पीएम मोदी के 25 साल: 17 सितंबर से बिहार में 1 महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प’ अभियान, र-घर दीप से लेकर ‘सरकार ...'कहीं पुतिन से न कह देते व्याकुल मत हो', BRICS सम्‍मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी का तंजबिहार में आई बाढ़ को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग, तेजस्वी का राहत कार्यों में 'सौतेला व्यवहार' का आरोप

Article Advertisement

World

भारी बारिश के कहर से दुनिया के ये देश बन गए हैं तालाब, सड़कों पर तैर रही हैं गाड़ियां, जान गंवा रहे हैं लोग

भारी बारिश के कहर से दुनिया के ये देश बन गए हैं तालाब, सड़कों पर तैर रही हैं गाड़ियां, जान गंवा रहे हैं लोग दुनिया के कई देश भारी बारिश के कहर से गुजर रहे हैं, कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण शहर पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गए हैं. बल वार्मिंग के कारण मौसम का मिजाज इस हद तक बिगड़ गया है कि

भारी बारिश के कहर से दुनिया के ये देश बन गए हैं तालाब, सड़कों पर तैर रही हैं गाड़ियां, जान गंवा रहे हैं लोग

Article Advertisement

भारी बारिश के कहर से दुनिया के ये देश बन गए हैं तालाब, सड़कों पर तैर रही हैं गाड़ियां, जान गंवा रहे हैं लोग दुनिया के कई देश भारी बारिश के कहर से गुजर रहे हैं, कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण शहर पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गए हैं. बल वार्मिंग के कारण मौसम का मिजाज इस हद तक बिगड़ गया है कि भारी बारिश और बाढ़ ने दुनिया के कई देशों में भयंकर तबाही मचाई है. बाढ़ की तबाही देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. केन्या, जर्मनी, ब्राजील और अमेरिका में तूफान, बवंडर और मूसलाधार बारिश ने लोगों को बुरा हाल कर दिया है. पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या की बात करें तो यहां की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. बाढ़ और बारिश ने पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. केन्या लगभग बर्बादी की कगार पर है बाढ़ की भीषण मार ने कई टन लोहे और सीमेंट से बने पुल को ध्वस्त कर दिया है. केन्या की सड़कों पर उमड़ रहा बाढ़ का पानी गाड़ियों को भी भूसे की तरह उड़ा रहा है. उफनती बाढ़ ने एक वाहन को बीच सड़क पर पलट दिया. गनीमत यह रही कि लोगों ने बाढ़ में बहने से पहले तैरकर अपनी जान बचा ली. केन्या के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण केन्या में मरने वालों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है. बाढ़ आपदा ने लोगों के घरों, सड़कों, पुलों सहित कई बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है. ब्राजील के रियो शहर में कई लोगों की गई जान दक्षिणी ब्राज़ील के रियो शहर में भारी बारिश ने जीवन मुश्किल कर दिया है. 80 साल की सबसे भीषण बाढ़ ने सड़कों पर समंदर की तरह बाढ़ का पानी उमड़कर लोगों को डरा दिया है. ब्राजील के रियो इलाके में बाढ़ से जान बचाने के लिए बचाव दल मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे हैं.ब्राजील में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही 67 से ज्यादा लोग लापता हैं. करीब 70 हजार लोग अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं.   अमेरिका और जर्मनी का हुआ बुरा हाल आफत की बारिश से जर्मनी भी तबाह हो गया है. कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सड़के तालाब का रूप ले चुकी हैं. इस तबाही की चपेट में जर्मनी के बिसिंगेन इलाका काफी प्रभावित हुआ है. बिसिंगेन की सड़कों से लेकर शहर की सड़कों तक उमड़ रहा बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसकर कब्जा करने लगा है. यहां भी जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. वहीं, अमेरिका भी भारी बारिश की मार झेल रहा है. भारी बारिश के कारण दक्षिण-पूर्वी टेक्सास की नदियों और जलाशयों में पानी उफान पर है. उफनती बाढ़ ने सड़कों पर फर्राटा भरती गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read