सहरसा में महिला वकील की पिटाई, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो!
महिला एसआई पर साजिश का आरोप सुपौल में एक महिला वकील के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाया गया. महिला वकील और उसकी मां का इलाज चल रहा है. सहरसा: बिहार के सहरसा में एक महिला वकील के घर पर हमला कर पांच लोगों ने बेरहमी से मारपीट की. जिसमें वकील और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. कथित रूप से महिला वकील के कपड़े उतारकर वीडियो बनाने की भी कोशिश की गयी. इस घटना का मास्टरमाइंड एक महिला एसआई को बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. क्या है घटनाः महिला ने घटना को लेकर बताया कि गुरुवार 11 बजे दिन में घर में थी. दरवाजा बंद था. उसी दौरान पांच लड़का आया और दरवाजा जोर जोर से खटखटाने लगा. जब दरवाजा खोले तो सभी अंदर प्रवेश कर गया. सबके चेहरे गमछा या टोपी से ढका था. एक लड़का ने पिस्टल माथा पर सटा कर मारपीट करने लगा. हमको निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने लगा. विरोध करने पर पीटा. मां आयी तो उसके साथ भी मारपीट की. चार लड़के मारपीट करते रहे और एक लड़का वीडियो बना रहा था. घटना का कारणः पीड़ित महिला वकील ने घटना के बारे में बताते हुए बताया कि कुछ दिन पहले कोर्ट में सुपौल की एक महिला एसआई से उनकी बहस हो गयी थी. महिला एसआई ने गाली देते हुए धमकी दी थी कि वह सबक सिखाएगी. महिला वकील ने आशंका जतायी है कि इस हमले के पीछे उसी एसआई का हाथ है. घटना सदर थाना क्षेत्र का है. जख्मी महिला यहीं किराये के मकान में रहती है. सहरसा सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती है. थाने में आवेदन दिया है. "एक महिला वकील के द्वारा बताया गया कि उसके और उसकी मां के साथ 5 लोगों के द्वारा मारपीट की गई है. उसने बताया कि तीन चार दिन पहले एक एसआई जो सुपौल में पदस्थापित है उसके साथ बहस हुई थी. मारपीट भी हुई थी. इसी वजह से एसआई द्वारा घटना को अंजाम दिलवाने का आरोप लगा रही है. कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है."- अलोक कुमार, सदर SDPO
Article Advertisement
Bihar
सहरसा में महिला वकील की पिटाई, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो! महिला एसआई पर साजिश का आरोप
सहरसा में महिला वकील की पिटाई, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो! महिला एसआई पर साजिश का आरोप सुपौल में एक महिला वकील के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाया गया. महिला वकील और उसकी मां का इलाज चल रहा है. सहरसा: बिहार के सहरसा में एक महिला वकील के घर पर हमला कर पांच लोगों ने बेरहमी से मारपीट की. जि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
