अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...

Article Advertisement

Sports

महिला क्रिकेट की ‘तेंदुलकर’ है मिताली, लंबे समय तक बना रहेगा रिकार्ड : रंगास्वामी

महिला क्रिकेट की ‘तेंदुलकर’ है मिताली, लंबे समय तक बना रहेगा रिकार्ड : रंगास्वामी नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान शांता रंगास्वामी ने मिताली राज को महिला क्रिकेट की ‘सचिन तेंदुलकर’ करार देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का उनका रिकार्ड लंबे समय तक कायम रहेग

महिला क्रिकेट की ‘तेंदुलकर’ है मिताली, लंबे समय तक बना रहेगा रिकार्ड : रंगास्वामी

Article Advertisement

महिला क्रिकेट की ‘तेंदुलकर’ है मिताली, लंबे समय तक बना रहेगा रिकार्ड : रंगास्वामी नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) पूर्व भारतीय कप्तान शांता रंगास्वामी ने मिताली राज को महिला क्रिकेट की ‘सचिन तेंदुलकर’ करार देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का उनका रिकार्ड लंबे समय तक कायम रहेगा। मिताली के नाम पर वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड पहले से ही दर्ज था। उन्होंने शनिवार को सभी प्रारूपों में मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने का इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स का रिकार्ड तोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में केवल इन्हीं दो खिलाड़ियों ने 10,000 से अधिक रन बनाये हैं। भारत की टेस्ट और वनडे कप्तान ने 50 ओवरों के प्रारूप में 51.80 की औसत से रन बनाये हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की भी सदस्य शांता ने पीटीआई से कहा, ‘‘उनके रिकार्ड ही सारी कहानी बयां करते हैं। उन्होंने जो हासिल किया है वह महान सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियों के बराबर है। मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं कि वह लंबे समय तक पर शीर्ष पर रहेगी। मुझे नहीं लगता कि हाल फिलहाल उनका रिकार्ड टूट पाएगा। ’’ मिताली ने शनिवार को भी अर्धशतक जमाकर तीसरे वनडे में भारत को इंग्लैंड पर जीत दिलायी थी। भारत की बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन के अलावा मिताली के स्ट्राइक रेट पर भी सवाल उठाये गये लेकिन शांता को लगता है कि इस तरह की आलोचना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘स्ट्राइक रेट तभी मायने रखता है जबकि सभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों। कल को छोड़ दिया जाए तो श्रृंखला में बमुश्किल ही उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ मिला। यदि वह नहीं होती तो टीम 200 रन तक पहुंचने के लिये भी संघर्ष करती। ’’ भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन पर शांता ने कहा कि आलराउंडर दीप्ति शर्मा को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। पहले मैच में पूनम राउत और बाकी दो मैचों में जेमिमा रोड्रिग्स इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरी थी लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही थी। शांता ने कहा, ‘‘वह अभी युवा है और जल्द ही रन बनाना शुरू कर देगी। पूनम राउत ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन यदि उन्हें लगता है कि तीसरे नंबर पर बदलाव जरूरी है तो दीप्ति अच्छी पसंद हो सकती है। ’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read