श्रृंखला जीतने के बाद भारत के सामने चयन की दुविधा कोलंबो, 22 जुलाई (भाषा) श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के सामने दुविधा होगी कि वह आखिरी मैच में प्रयोग करें या ‘क्लीन स्वीप’ के लिये विजयी संयोजन को बरकरार रखें ।
शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने पहला मैच सात विकेट से जीता जबकि दूसरे मैच में मिली तीन विकेट से जीत में दीपक चाहर ने 69 रन की नाबाद पारी खेली ।
अब देखना यह है कि भारत पारी की शुरूआत के लिये शिखर धवन के साथ पृथ्वी साव को ही उतारता है या देवदत्त पड्डिकल या रूतुराज गायकवाड़ को मौका देता है ।
साव ने पहले दो मैच में 43 और 13 रन बनाये ।
साव को फिर मौका मिलता है तो उनकी कोशिश अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने की होगी ।
टीम प्रबंधन के सामने एक और दुविधा यह होगी कि आक्रामक ईशान किशन को ही उतारा जाये या संजू सैमसन को वनडे क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया जाये ।
मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे ।
उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार कह चुके हैं कि हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर कोई मसला नहीं है लिहाजा बड़ौदा के इस खिलाड़ी और उनके भाई कृणाल पंड्या के खेलने की उम्मीद है ।
टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है क्योंकि श्रीलंका के उमस भरे मौसम में 12 दिन में छह मैच खेलने हैं ।
पिछले दो मैचों में भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित करने में कामयाब रहे थे ।
भुवनेश्वर कुमार आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि उनका साथ देने के लिये नवदीप सैनी या चेतन सकारिया को दीपक चाहर की जगह उतारा जा सकता है ।
चाहर हालांकि साबित कर चुके हैं कि वह उपयोगी बल्लेबाज भी है तो टी20 में उनकी भूमिका अहम होगी ।
ऐसे में उन्हें आराम दिया जा सकता है।
स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया ।
ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और प्रतिभाशाली राहुल चाहर के प्रतीक्षारत रहते अब यहां भी चयन की दुविधा है ।
श्रीलंकाई टीम दूसरे मैच में जीत के करीब पहुंच गई थी जिससे उसका आत्मविश्वास काफी बढा होगा ।
सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को हालांकि दूसरे छोर से मदद की जरूरत है ।
पिछले मैच में गुस्से में दिख रहे श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर को अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करनी होगी ।
टीमें इस प्रकार हैं : भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी सॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोड भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कासुन रजिता, लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना।
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा।
Article Advertisement
Sports
श्रृंखला जीतने के बाद भारत के सामने चयन की दुविधा
श्रृंखला जीतने के बाद भारत के सामने चयन की दुविधा कोलंबो, 22 जुलाई (भाषा) श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के सामने दुविधा होगी कि वह आखिरी मैच में प्रयोग करें या ‘क्लीन स्वीप’ के लिये विजयी संयोजन को बरकरार रखें । शिखर धवन की कप्तानी में भारत न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
