अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठितजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!लालू जी का 'असली चेला' था जमुई का गुनहगार! BJP बिहार के पोस्ट से सियासी बवाल, सिंगापुर से रोहिणी ने खोला मोर्चाजो रेप करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए; जमुई कांड में एनकाउंटर पर बोले अनंत सिंहबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैदुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनीबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठितजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!लालू जी का 'असली चेला' था जमुई का गुनहगार! BJP बिहार के पोस्ट से सियासी बवाल, सिंगापुर से रोहिणी ने खोला मोर्चाजो रेप करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए; जमुई कांड में एनकाउंटर पर बोले अनंत सिंहबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैदुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनी

Article Advertisement

Politics

जंगली हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों की मौत

जंगली हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों की मौत रांची, 11 अगस्त (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची के बुढमू इलाके में दो अलग अलग घटनाओें में दो ग्रामीणों की एक जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और हाथियों को वहां से खदेड़ने की मांग के साथ ध

जंगली हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों की मौत

Article Advertisement

जंगली हाथी के कुचलने से दो ग्रामीणों की मौत रांची, 11 अगस्त (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची के बुढमू इलाके में दो अलग अलग घटनाओें में दो ग्रामीणों की एक जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और हाथियों को वहां से खदेड़ने की मांग के साथ धरना प्रारंभ कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बुधवार को अपने झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने उमेडंडा पंचायत में दो लोगों को कुचल कर मार डाला जिनमें सोसई मुर्गी पालन केन्द्र (पोल्ट्री फार्म) की देखरेख करने वाले कर्मी 45 वर्षीय अनिरुद्ध साहू और लोहरदगा जिले के बगडु थानाक्षेत्र के मेरले निवासी शंभूनाथ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हाथियों के हमले से घायल दोनों ग्रामीणों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम और बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा और जिला परिषद् उपाध्यक्ष पार्वती देवी के नेतृत्व में लगभग 100 ग्रामीण मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने की मांग के साथ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि विभाग की ओर से दोनों मृतक के परिजनों को तत्काल चार - चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की है कि हाथियों के झुंड को इस इलाके से खदेड़ा जाये जिससे यहां लोग शांति से अपना जीवन जी सकें। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 5 दिनों से हाथियों का झुंड यहां पर घूम रहा है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग ने अब तक इन्हें नियंत्रित करने का प्रयास नहीं किया है जिसके कारण आज यह घटना घटी। हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुट गयी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read