अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में 8 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान; चुनाव आयोग ने SIR विवाद पर भी दिया जवाबUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?मैथिली ठाकुर के 'सुरक्षित बिहार' वाले बयान पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा- विधायक होने कारण रात में घूम सकती हैंसमस्तीपुर में 'जमुई कांड'... फिर शर्मसार बिहार! चार मनचलों को पुलिस ने दबोचाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 8 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान; चुनाव आयोग ने SIR विवाद पर भी दिया जवाबUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?मैथिली ठाकुर के 'सुरक्षित बिहार' वाले बयान पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा- विधायक होने कारण रात में घूम सकती हैंसमस्तीपुर में 'जमुई कांड'... फिर शर्मसार बिहार! चार मनचलों को पुलिस ने दबोचाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरार

Article Advertisement

Business

दिल्ली में सप्ताहांत में कर्फ्यू; बंद रहेंगे मॉल, जिम और स्पा : केजरीवाल

दिल्ली में सप्ताहांत में कर्फ्यू; बंद रहेंगे मॉल, जिम और स्पा : केजरीवाल नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा

दिल्ली में सप्ताहांत में कर्फ्यू; बंद रहेंगे मॉल, जिम और स्पा : केजरीवाल

Article Advertisement

दिल्ली में सप्ताहांत में कर्फ्यू; बंद रहेंगे मॉल, जिम और स्पा : केजरीवाल नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और सभागार बंद रहेंगे। शहर में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 17,282 नये मामले सामने आने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रेस्तरांओं के भीतर बैठकर खाना खाने की अनुमति नहीं होगी और सिनेमाघर में भी केवल 30 प्रतिशत दर्शक ही जा सकेंगे। केजरीवाल ने कहा कि सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं और विवाह समारोह प्रभावित नहीं होंगे और विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने वालों को पास जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में बिस्तरों की कमी नहीं है और कोविड मरीजों के लिए अब भी 5,000 बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बड़े पैमाने पर बेड उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी हैं। केजरीवाल ने घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में रेस्तरांओं को खाना घर पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कहा कि एक क्षेत्र में प्रतिदिन केवल एक ही साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति होगी तथा कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत पाने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले रोज बढ़ रहे हैं और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पाबंदियां लगानी जरूरी हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार कोविड संबंधी व्यवहार जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाना आदि को सख्ती से लागू करना सुनिश्चित करेगी क्योंकि कुछ लोग अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read