डॉक्टर की लाश के पास क्यों थे ये 3 लोग?
मां-बाप को तो इंतजार कराया, इन तीनों को क्यों-कैसे देखने दिया कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए चेहरों की एंट्री हुई है, जो वारदात के बाद पुलिस जांच के समय मौके पर मौजूद थे, लेकिन इन तीनों लोगों का अस्पताल से कोई कनेक्शन नहीं है।
यह तीनों बाहरी हैं और सवाल उठ रहे हैं कि जहां किसी को जाने नहीं दिया जा सकता था, वहां यह तीनों बाहरी लोग कैसे पहुंचे?
आइए इनके बारे में जानते हैं... Kolkata Rape Murder Case Update: कोलकाता रेप मर्डर केस में एक ओर अपडेट सामने आया है।
मामले में 3 नए चेहरों की बात हो रही है।
इन पर सवाल उठ रहे हैं कि जब मां-बाप को बेटी की लाश देखने के लिए 3 घंटे इंतजार करना पड़ा।
बेटी को आखिरी बार देखने के लिए मुख्यमंत्री की परमिशन लेनी पड़ी तो यह तीनों शख्स सेमिनार हाल तक कैसे पहुंच गए?
इन्हें जांच के वक्त सेमिनार हाल में क्यों आने दिया गया?
जबकि वहां तक किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा था।
आस-पास फटकना भी बैन था और उस समय वहां कोई होना भी नहीं चाहिए था, लेकिन यह तीनों लोग क्यों थे?
यह सवाल मृतका के परिजनों ने उठाए और पूछा कि यह तीनों लोग कौन हैं?
इन तीनों की सेमिनार हाल में मौजूदगी का एक वीडियो भी सामने आया था।
हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, वारदातस्थल पर पुलिस के साथ इन 3 लोगों की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं, आइए जानते हैं कि ये 3 लोग कौन?
देबाशीष सोम देबाशीष फोरेंसिक डॉक्टर हैं।
वह आरजी कर अस्पताल से नहीं है, लेकिन वारदात के बाद जांच के समय पुलिस के अलावा वह मौके पर मौजूद थे।
वारदात का पता चलते ही पहुंच गए थे।
शांतनु डे शांतनु एक वकील हैं और वे वारदात के बाद पुलिस के अलावा मौके पर मौजूद थे।
वे सेमिनार हाल के बाहर थे।
शांतनु अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीष घोष के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं।
प्रसून चटर्जी प्रसून भी संदीप घोषण के करीबी बताए जा रहे हैं।
वे नेशनल मेडिकल कॉलेज के डेटा एंट्री ऑपरेटर हैं, लेकिन वे मौके पर क्या कर रहे थे और अस्पताल के बाहर का शख्स होने के बावजूद वे मौके तक कैसे पहुंचे?
क्या आरोप लगे?
सेमिनार हाल में इन तीनों लोगों की मौजूदगी से कई तरह की बातें उठी।
सूत्रों के अनुसार, वारदात से भड़के डॉक्टरों का कहना है कि यह तीनों वारदात का पता लगते ही अस्पताल आते हैं।
सेमिनार हाल में बिना रोक-टोक के घुसते हैं।
पुलिस जांच कर रही है और यह तीनों एक तरफ खड़े होकर मीटिंग करते हैं, जबकि इन तीनों का अस्पताल से कोई कनेक्शन नहीं है, फिर वे बाहरी होने के बावजूद वारदातस्थल तक क्यों और कैसे पहुंचे?
इसकी जांच होनी चाहिए।
Article Advertisement
Education
डॉक्टर की लाश के पास क्यों थे ये 3 लोग? मां-बाप को तो इंतजार कराया, इन तीनों को क्यों-कैसे देखने दिया
डॉक्टर की लाश के पास क्यों थे ये 3 लोग? मां-बाप को तो इंतजार कराया, इन तीनों को क्यों-कैसे देखने दिया कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए चेहरों की एंट्री हुई है, जो वारदात के बाद पुलिस जांच के समय मौके पर मौजूद थे, लेकिन इन तीनों लोगों का अस्पताल से कोई कनेक्शन नहीं है। यह तीनों बाहरी हैं और सवाल उठ रहे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
