अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...

Article Advertisement

boloindia.in
Bihar

मेला कमेटियों को लाइसेंस अनिवार्य, डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध — शांति समिति बैठक में निर्देश

Published: 16/09/2025, 01:32:50 pm14 viewsSeemanchal Live

भपटियाही — थाना परिसर में सोमवार को आगामी विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ धीरज कुमार ने की और इसमें बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे। थानाध्यक्ष संजय दास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प

मेला कमेटियों को लाइसेंस अनिवार्य, डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध — शांति समिति बैठक में निर्देश
भपटियाही — थाना परिसर में सोमवार को आगामी विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ धीरज कुमार ने की और इसमें बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे। थानाध्यक्ष संजय दास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा आयोजन के लिए सभी मेला कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इस दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 27 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी तथा पूजा में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ धीरज कुमार ने मेला पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र, स्वयंसेवकों की तैनाती, सीसीटीवी और सुरक्षा प्रबंध को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। वहीं, बीडीओ अच्युतानंद ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों में स्थानीय वॉलेंटियरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए। बैठक में जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया विजय यादव, मनोज यादव, जिप सदस्य गौतम कुमार, मुखिया सतीश कुमार पांडेय, राजेंद्र साह, गणेश राम, सुखदेव पंडित, नारायण रजक, राजकुमार सिंह, फुदन साह, अनमोल भारती, बमभोली यादव, सूर्य नारायण मेहता, शिवराम यादव, लक्ष्मी मंडल, रामचंद्र यादव, गणेश यादव, मुकेश मेहता, मो. शरीफुल्ला, सुभाष कामत, लक्ष्मी यादव, सत्य नारायण मेहता, दिनेश मेहता, कमल यादव, शशि यादव सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read