अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...

Article Advertisement

boloindia.in
Sports

‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई

Published: 16/09/2024, 04:44:40 pm42 viewsSeemanchal Live

‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने नए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले हैं। बांग्लादेश सीरीज से पहले तेजस्वी का

‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई
‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने नए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले हैं। बांग्लादेश सीरीज से पहले तेजस्वी का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। Virat Kohli: रन मशीन विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए खूब पसीने बहा रहे हैं। वो इन दिनों चेन्नई में आयोजित हो रहे कैंप में भारतीय दल का हिस्सा है। हालांकि बांग्लादेश सीरीज से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि विराट कोहली उनकी कप्तानी के अंदर खेले हैं। विराट कोहली को लेकर राजद नेता का बड़ा बयान तेजस्वी यादव का मानना है कि उनके क्रिकेट करियर को भुला दिया गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में हिस्सा लेते हुए बताया ‘मैं एक क्रिकेटर था और कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले थे। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने अच्छी क्रिकेट खेली। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे बैचमेट हैं। मुझे लिगामेंट फ्रैक्चर की वजह से क्रिकेट छोड़नी पड़ी। लेकिन मेरे विरोधी इस बारे में बात नहीं करते हैं।’   दिल्ली और झारखंड के लिए खेला घरेलू क्रिकेट तेजस्वी यादव दिल्ली की अंडर 15 टीम से खेले। तेजस्वी के मुताबिक इसी टूर्नामेंट में विराट कोहली उनकी कप्तानी के अंदर खेले थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड का रुख किया। उन्होंने एक प्रथम श्रेणी मैच में 20 रन बनाए थे, जबकि 2 लिस्ट A मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे। वहीं 4 टी-20 मैच में उन्होंने 3 रन बनाए थे। साल 2009 में उन्होंने एकमात्र प्रथम श्रेणी मैच खेला, जबकि साल 2010 में उन्होंने आखिरी लिस्ट A क्रिकेट में भाग लिया। इसके अलावा उड़ीसा के खिलाफ उन्होंने साल 2009 में आखिरी टी-20 मैच खेला था। आईपीएल में भी लिया भाग 34 साल के तेजस्वी यादव ने साल 2008 के आईपीएल के पहले संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़े। वे साल 2012 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। हालांकि इन 4 सालों में उन्हें पर्दापण करने का मौका नहीं मिला।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read