हे राम!
रील बनते वक्त छठे फ्लोर से नीचे गिरी लड़की, भयावह वीडियो हो रहा वायरल Viral Video : मामला गाजियाबाद का है, यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में बालकनी से नीचे गिर गई, जिससे गंभीर चोट लग गई।
इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
रील बनाने के लिए आज के युवा जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।
ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब रील के चक्कर में युवक/ युवतियों की जान जा चुकी है।
अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां रील बनाने के चक्कर में एक लड़की छठी मंजिल से नीचे गिर गई, वह दर्द से तड़पती रही, इस दौरान उसकी मां भड़क गईं।
खबरों के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में 16 साल की मोनिशा फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी।
इसी दौरान हाथ से फोन छूट गया और फोन पकड़ने के लिए वह लपकी।
फोन पकड़ने की कोशिश में मोनिशा छठे मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई पुरुष, लड़की की मदद करने के लिए पहुंचे हैं और उसे एक गाड़ी से अस्पताल भेजा रहा है।
जिस वक्त तमाम लोग बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान बच्ची की मां उस पर भड़क गईं और डांटने लगीं।
बच्ची की मां ने कहा कि मेरी बात नहीं मानी ना तू, बहुत गंदी लड़की है तू।
अपने मां-बाप का नाम खराब कर दिया।
कोई तो समझाओ इसको।
वहीं बच्ची दर्द से कराहते हुए पापा को बुलाने के लिए कह रही है।
बताया जा रहा है कि बच्ची अस्पताल पहुंच गई और उसका इलाज शुरू हो गया है।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील्स बनाने के चक्कर में लोग अपना जीवन तक तबाह कर रहे हैं, इन लोगों को समझ क्यों नहीं आ रही है।
एक ने लिखा कि यही है दुनिया की सच्चाई अब इसके इंस्टाग्राम पर जितने भी फॉलोअर होंगे वह कोई काम नहीं आएंगे सिर्फ मां-बाप काम आएंगे।
एक ने लिखा कि रील के चक्कर में जिंदगी तबाह करने वालों को जब समझाओ तो वे उल्टा हमें ही ज्ञान देने लगते हैं और फिर इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं।
एक ने लिखा कि रील बनाने वालों को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए, इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों की जान जा रही है।
Article Advertisement
Politics
हे राम! रील बनते वक्त छठे फ्लोर से नीचे गिरी लड़की, भयावह वीडियो हो रहा वायरल
हे राम! रील बनते वक्त छठे फ्लोर से नीचे गिरी लड़की, भयावह वीडियो हो रहा वायरल Viral Video : मामला गाजियाबाद का है, यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में बालकनी से नीचे गिर गई, जिससे गंभीर चोट लग गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। रील बनाने के लिए आज के युवा जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। ऐ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
