अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजमंगल पांडेय को असम, देवेश कुमार को अरुणाचल; BJP ने बिहार के इन नेताओं पर भी जताया भरोसागिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंट, लोगों का भड़का गुस्साजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैई-रिक्शा से 81 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आर...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आरोपी पकड़ा गयाबिहार से बहुत बड़ी खबर, दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द, 27 मई को 2 पालियों में हुई थी आयोजितसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजमंगल पांडेय को असम, देवेश कुमार को अरुणाचल; BJP ने बिहार के इन नेताओं पर भी जताया भरोसागिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंट, लोगों का भड़का गुस्साजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैई-रिक्शा से 81 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आर...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आरोपी पकड़ा गयाबिहार से बहुत बड़ी खबर, दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द, 27 मई को 2 पालियों में हुई थी आयोजित

Article Advertisement

India

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये : उपराष्ट्रपति

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये : उपराष्ट्रपति नयी दिल्ली, 1 जुलाई (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये और सभी हितधारकों को मिल-जुलकर इस वर्ष के अंत तक सबको

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये : उपराष्ट्रपति

Article Advertisement

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये : उपराष्ट्रपति नयी दिल्ली, 1 जुलाई (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये और सभी हितधारकों को मिल-जुलकर इस वर्ष के अंत तक सबको टीके लगाने का लक्ष्य पूरा करना चाहिये। चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में टीके के प्रति हिचक को दूर करने की बेहद जरूरत है। कुछ वर्गों में व्याप्त टीके के प्रति भय को भी दूर करना होगा ।’’ उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सच्चे अर्थो में अखिल भारतीय ‘जन-आंदोलन’ में बदल देना चाहिये। वेंकैया नायडू ने चिकित्सा समुदाय से आग्रह किया कि वह लोगों को शिक्षित करे और उनमें जागरूकता पैदा करे, ताकि वे टीका लगवाने की अहमियत को समझ सकें। उपराष्ट्रपति सचिवालय के बयान के अनुसार, इस अवसर पर प्रसिद्ध गुर्दा-रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्यॉर्जी एब्राहम ने चेन्नई में उन्हें अपनी पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक का शीर्षक ‘मेरा मरीज मेरा भगवान – गुर्दा चिकित्सक की यात्रा’ है। उन्होंने केंद्र और राज्य से ‘टीम इंडिया’ के तौर पर साथ काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाये। उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि टीकाकरण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read