अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Crime

कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा? पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस

कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा? पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस US woman found chained in Sindhudurg News: सिंधुदुर्ग के जंगलों में महिला को एक चरवाहे ने ढूंढ़ा था, मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास से तमिलनाडु का आधार कार्ड मिला था। पुलिस अब उसके रिश्तेदारों की तलाश में ह

कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा? पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस

Article Advertisement

कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा? पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस US woman found chained in Sindhudurg News: सिंधुदुर्ग के जंगलों में महिला को एक चरवाहे ने ढूंढ़ा था, मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास से तमिलनाडु का आधार कार्ड मिला था। पुलिस अब उसके रिश्तेदारों की तलाश में है। US woman found chained in Sindhudurg News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगलों में लोहे की चेन से बंधी मिली अमेरिकी महिला के पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला अस्पताल में महिला द्वारा लिखे गए नोट के आधार पर दर्ज किया है। नोट में 50 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि उसके पूर्व पति ने उसे लोहे की चेन से बांधा और फरार हो गया। महिला मुंबई से 450 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के तटीय जिले सिंधुदुर्ग के सोनुर्ली गांव के जंगलों में मिली थी। महिला को एक चरवाहे ने शनिवार को ढूंढ़ा, जब उसने रोने की आवाज सुनी। चरवाहे ने देखा कि महिला चेन से बंधी हुई है तो उसने पुलिस को खबर दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो उसे तमिलनाडु के पते का आधार कार्ड मिला। साथ ही महिला के अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि अमेरिकी महिला की पहचान ललिता काई के तौर पर की गई है। उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और वह पिछले 10 साल से भारत में है। महिला को इलाज के लिए गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि ललिता काई को मानसिक समस्या है। पुलिस को महिला के पास से डॉक्टर का लिखा पर्चा भी मिला है। सिंधुदुर्ग जिले के एसपी सौरभ अग्रवाल ने कहा कि महिला के नोट के आधार पर उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने और गलत तरीके से कारावास में डालने का मामला भी दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी महिला का आधिकारिक तौर पर बयान दर्ज नहीं किया है। लेकिन मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के बयानों की सत्यता भी जांच रही है कि उसके पूर्व पति ने उसको जंगल में चेन से बांधा था। सौरभ अग्रवाल ने कहा कि महिला के पास से मिले पर्चे के मुताबिक वह मानसिक रोग से पीड़ित है। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि महिला स्किज़ोफ्रेनिया से ग्रसित है। पुलिस की टीमें तमिलनाडु और गोवा में महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों की तलाश में अभियान चला रही हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read