‘यह गलत है…’ UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दे दी ये बड़ी नसीहत यूपीएससी में लेटरल एंट्री का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
अब एक केंद्रीय मंत्री ने इसे गलत ठहराया है।
उन्होंने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इसके पक्ष में नहीं हैं।
मामले में विपक्ष भी सरकार पर लगातार हमलावर है।
केंद्रीय मंत्री की पूरी बात जानते हैं।
Lateral Entry in UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में लेटरल एंट्री का मामला तूल पकड़ने लगा है।
विपक्ष के बाद अब सरकार के मंत्री ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं।
जो शायद ही बीजेपी को पसंद आए।
अब केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस एंट्री को पूरी तरह गलत बताया है।
उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
मामला तब उठा, जब केंद्र सरकार ने 17 अगस्त को एक विज्ञापन जारी किया।
जिसमें 24 मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, उप सचिव के पदों पर लेटरल भर्ती के लिए नागरिकों से आवेदन मांगे गए थे।
अब इसके विरोध में चिराग पासवान उतर गए हैं।
उनकी पार्टी NDA सरकार में सहयोगी है।
चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह नियुक्तियों के पक्ष में नहीं है।
उसका मानना है कि जब भी सरकारी भर्तियां होती हैं, वहां आरक्षण के प्रावधानों का पालन किया जाना जरूरी है।
नया मामला उनके लिए चिंता का विषय है।
वे लोग सरकार का हिस्सा हैं, जिनके पास इस मुद्दे को उठाने के लिए मंच भी है।
बता दें कि चिराग बिहार की हाजीपुर सीट से सांसद हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट है।
हम इसके पक्ष में नहीं हैं।
यह पूरी तरह गलत है।
वे अपनी पार्टी की ओर से इस मामले को सरकार के सामने उठाएंगे।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव बोल चुके हमला बता दें कि कांग्रेस भी मामले में सरकार पर हमलावर है।
राहुल गांधी इस मुद्दे को लोकसभा में उठा चुके हैं।
वे इसे OBC, दलितों, आदिवासियों के खिलाफ बता चुके हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार RSS से जुड़े लोगों को तरजीह दे रही है।
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी मामले को गंभीर बता चुके हैं।
वे इसे पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समुदायों के खिलाफ बता चुके हैं।
उनका आरोप है कि सरकार उनको आरक्षण अधिकारों और अवसरों से वंचित करना चाहती है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मामले में सरकार का बचाव कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आलोचना उसका पाखंड दिखा रही है।
Article Advertisement
Politics
‘यह गलत है…’ UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दे दी ये बड़ी नसीहत
‘यह गलत है…’ UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दे दी ये बड़ी नसीहत यूपीएससी में लेटरल एंट्री का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब एक केंद्रीय मंत्री ने इसे गलत ठहराया है। उन्होंने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इसके पक्ष में नहीं हैं। मामले में विपक्ष

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15124 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15124 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
