'विपक्ष का ओबीसी मुद्दा सिर्फ सियासी फायदा उठाने का हथकंडा': उपेन्द्र कुशवाहा का RJD पर वार राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहरसा दौरे पर पहुंचे. वहां उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए ओबीसी का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया. सहरसा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा रविवार 17 नवंबर को सहरसा पहुंचे. जिला अतिथि गृह में उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का ओबीसी का मुद्दा सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए है. विपक्ष के लोग बिहार से लेकर दिल्ली तक पहले मजबूत स्थिति में रहे हैं. "लालू प्रसाद यादव भारत सरकार में मंत्री होते थे तो उस वक्त ऐसी स्थिति में थे कि जो चाहते भारत सरकार से करवा सकते थे. सत्ता से बाहर होते हैं तो वोट के लिए सिर्फ इन मुद्दों का इस्तमाल करते हैं. वास्तव में ओबीसी को हक देने का काम कोई कर रहा है देश में हो या बिहार में तो वो NDA कर रहा है." - उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद राजद पर साधा निशानाः उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू प्रसाद जब केंद्र में मंत्री थे तब उन्हें जातीय जनगणना की नहीं सूझी थी. बिहार में जिस समय सरकार चल रही थी उस समय भी अति पिछड़ा समाज, दलित समाज, महिलाओं को सत्ता में हिस्सेदारी देने की बात नहीं सूझी. उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में या नगर निकाय में आरक्षण देने का काम NDA की सरकार ने किया, आरजेडी और लालू प्रसाद ने नहीं किया. उपचुनाव में जीत का दावाः बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है. बिहार उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है. झारखंड में पहले चरण का मतदान हो चुका है. आखिरी चरण का मतदना 20 नवंबर को होना है. दोनों ही जगहों पर 23 नवंबर को मतगणना होनी है. उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार उपचुनाव में सभी चारो सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत की बात कही. झारखंड में भी बीजेपी और एनडीए को बढ़त मिलने की बात कही.
Article Advertisement
Bihar
'विपक्ष का ओबीसी मुद्दा सिर्फ सियासी फायदा उठाने का हथकंडा': उपेन्द्र कुशवाहा का RJD पर वार
'विपक्ष का ओबीसी मुद्दा सिर्फ सियासी फायदा उठाने का हथकंडा': उपेन्द्र कुशवाहा का RJD पर वार राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहरसा दौरे पर पहुंचे. वहां उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए ओबीसी का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया. सहरसा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उप

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
