माफिया मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही ने मचाया बवाल, बता दिया ‘पूर्वांचल का शेर’ मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसे पूर्वांचल का शेर बताने वाले यूपी पुलिस के एक सिपाही को सस्पेंड करने का आदेश जारी हो गया है।
गैंगस्टर और राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी उसे लेकर विवादों का दौर नहीं थम रहा है।
मुख्तार के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग उसकी मौत पर सवाल उठा रहे हैं।
इसी बीच यूपी पुलिस के एक सिपाही ने व्हाट्सऐप पर ऐसा स्टेटस लगा दिया कि उसे निलंबित करने का आदेश जारी हो गया।
इस सिपाही ने अपने स्टेटस में मुख्तार अंसारी को पूर्वांचल का शेर बताया था।
शायरी लिख बताया अंसारी का जलवा इसके अलावा उसने स्टेटस में शायराना अंदाज में मुख्तार अंसारी की तारीफ में कसीदे भी पढ़े।
सिपाही ने लिखा, ‘जिंदा रहेगा वो तो दिलों में आवाम के, ऐ दिल न उसकी मौत पे रंज-ओ-मलाल कर, हिम्मत नहीं थी सामने आकर लड़े कोई, धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर’।
अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल मुख्तार अंसारी।
उसके इस स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वरिष्ठ अधिकारी ऐक्शन में आए।
जानकारी के अनुसार इस सिपाही को निलंबित करने का आदेश जारी हो गया है।
चुनाव आयोग को भेजी गई पूरी रिपोर्ट सिपाही ने मुख्तार अंसारी की मौत पर खुश होने वाले लोगों और नेताओं पर भी तंज कसा था।
उसने एक और स्टेटस में लिखा था कि जिनके आका-बाप की पैंट शेर की गुर्राहट से गीली हो जाती थी, आज वही बाबा की माया के नारे लगा रहे हैं।
दोनों ही स्टेटस के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिनका लखनऊ उत्तर डीसीपी अभिजीत आर शंकर ने संज्ञान लिया है।
उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
आयोग के निर्देश पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Article Advertisement
Politics
माफिया मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही ने मचाया बवाल, बता दिया ‘पूर्वांचल का शेर’
माफिया मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही ने मचाया बवाल, बता दिया ‘पूर्वांचल का शेर’ मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसे पूर्वांचल का शेर बताने वाले यूपी पुलिस के एक सिपाही को सस्पेंड करने का आदेश जारी हो गया है। गैंगस्टर और राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी उसे लेकर विवादों का दौर नहीं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
