UP में भाई-बहन की शादी सुनकर एक्शन मोड में आई योगी सरकार, दूल्हा-दुल्हन को होगी जेल?
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े पर नया अपडेट सामने आया है।
भाई-बहन की शादी पर एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
इसी के साथ दूल्हा-दुल्हन पर भी केस दर्ज हो चुका है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज से बीते दिन हैरान करने वाली खबर सामने आई थी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने के लिए दो भाई बहन ने ही आपस में शादी कर ली थी।
यह खबर सामने आने के बाद यूपी प्रशासन के भी होश उड़ गए थे।
वहीं अब मामले की भनक योगी सरकार के कानों तक पहुंच गई है और सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए अधिकारियों समेत दोनों दूल्हा-दुल्हन पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीडीओ ने दी रिपोर्ट महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में भाई-बहन की फर्जी शादी का मामला काफी चर्चा में है।
ऐसे में क्षेत्र विकास अधिकारी (BDO) ने मामले की रिपोर्ट पेश की है।
जिसपर एक्शन लेते हुए 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
साथ ही मनरेगा के तकनीकी सहायक को भी जिला मुख्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है।
इसके अलावा बीडीओ ने 35 हजार की इनाम राशि पर रोक लगा दी है और गृहस्थी का सामान भी वापस मंगवा लिया है।
भाई-बहन पर दर्ज हुआ केस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने के लिए भाई-बहन ने आपस में फेरे ले लिए थे।
ऐसे में दोनों भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
फर्जीवाड़े के केस में दोनों को जेल हो सकती है।
हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में लगी है।
मुकदमा दायर होने के बाद दोनों को क्या सजा मिलेगी?
इसका फैसला अदालत करेगी।
क्या है मामला बता दें कि 5 मार्च को महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 38 जोड़ों की शादी करवाई गई थी।
शादी के बाद सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान और 35 हजार रुपए मिलने वाले थे।
ऐसे में इनाम पाने के लालच में कुछ बिचौलियों ने एक शादीशुदा महिला को मंडप में बिठा दिया।
मगर जिससे युवती की शादी होनी थी, वो शख्स वहां नहीं आया।
इसलिए बिचौलियों ने युवती के भाई को ही मंडप में बिठाकर दोनों के सात फेरे लगवा दिए।
Article Advertisement
Politics
UP में भाई-बहन की शादी सुनकर एक्शन मोड में आई योगी सरकार, दूल्हा-दुल्हन को होगी जेल?
UP में भाई-बहन की शादी सुनकर एक्शन मोड में आई योगी सरकार, दूल्हा-दुल्हन को होगी जेल? मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े पर नया अपडेट सामने आया है। भाई-बहन की शादी पर एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी के साथ दूल्हा-दुल्हन पर भी केस दर्ज हो चुका है। उत्तर प्रद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
