अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासे

Article Advertisement

Politics

कोविड-19 के मामले में अनावश्यक अफरातफरी से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा : सरकार

कोविड-19 के मामले में अनावश्यक अफरातफरी से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा : सरकार नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) देश कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, इस बीच सरकार ने लोगों की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा है कि अनावश्यक अफरातफरी से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा है। टीकाकरण और

कोविड-19 के मामले में अनावश्यक अफरातफरी से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा : सरकार

Article Advertisement

कोविड-19 के मामले में अनावश्यक अफरातफरी से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा : सरकार नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) देश कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, इस बीच सरकार ने लोगों की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा है कि अनावश्यक अफरातफरी से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा है। टीकाकरण और कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार अपनाने पर जोर देते हुए सरकार ने सलाह दी है कि यह ऐसा समय है कि लोगों को घर के भीतर भी मास्क पहनना चाहिए। सरकार ने टीकाकरण अभियान की गति को तेज करने की पैरवी की और कहा कि महिलाएं माहवारी के समय टीके की खुराक ले सकती हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कई लोग डर से अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि डॉक्टरों की सलाह पर ही अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी पर सरकार ने कहा है कि भारत में पर्याप्त चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्ध हैं लेकिन इसे अस्पतालों तक पहुंचाना चुनौती है। सरकार ने अस्पतालों से तर्कसंगत तरीके से ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने को कहा है। मरीजों को रेमडेसिविर और टोसिलिजुमाब जैसी दवा भी तार्किक तरीके से लिखने पर जोर दिया है। सरकार ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करे तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। अगर संक्रमित व्यक्ति की गतिविधि 50 प्रतिशत तक थम जाए तो इस अवधि में केवल 15 लोग संक्रमित होंगे। वहीं गतिविधि 75 प्रतिशत तक घटने पर एक व्यक्ति 30 दिनों में 2.5 लोगों को संक्रमित कर सकता है। सरकार ने कहा कि समय आ गया है कि लोगों को घरों में भी मास्क पहनना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 14.19 करोड़ खुराकें दी गयी हैं। इनमें से 45 साल से अधिक उम्र के 9.79 करोड़ लोगों को पहली खुराक और 1.03 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read