हवाई सेवा से जुड़ेंगे बिहार के 10 जिले, इन एयरपोर्ट से उड़ेंगे 20 से कम सीटों वाले छोटे विमान - UDAAN YOJNA बिहार के दस और जिले हवाई सेवा से जुड़ेंगे. केंद्र की इस पहल के लिए सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का आभार जताया है. पटना: उड़ान 5.2 योजना के तहत बिहार के 10 और जिलों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा. उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से केंद्र सरकार ने उड़ान 5.2 योजना के तहत बिहार के 10 जिलों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए जल्द ही एमओयू को अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने की बड़ी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया. हवाई सेवा से जुड़ेंगे ये शहर: सम्राट चौधरी ने बताया कि इस उड़ान योजना के तहत सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, बाल्मीकि नगर, मोतिहारी, मधुबनी, छपरा और वीरपुर के लिए छोटे विमान की सेवाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि बिहार के इन सभी शहरों में उड़ान स्कीम के तहत 20 सीटर विमान की शुरुआत राज्य सरकार और भारत सरकार की सहमति से विमान कंपनियों से समझौता कर सभी एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा ऑपरेशन, फायर, सिक्योरिटी और बेसिक एमेनिटीज की सुविधा बहाल की जाएगी. हवाई यात्रा की संभावनाओं की तलाश शुरू: डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब इन शहरों से हवाई यात्रा शुरू करने की संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी है. केंद्र ने बिहार सरकार से इन हवाई अड्डों के विकास के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में सहमति और पुष्टि प्रदान करने का अनुरोध किया है. इस पर सरकार शीघ्र निर्णय करेगी. 20 से कम सीट वाले होंगे विमान: दरअसल, पिछले दिनों राज्यसभा में बीजेपी सांसद भीम सिंह के सवाल का जवाब देते हुए नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि उड़ान 5.2 योजना के तहत बिहार के भी 10 शहरों में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि इन एयरपोर्ट से 20 से कम सीटों वाले छोटे विमानों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं हैं. जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा.
Article Advertisement
Politics
हवाई सेवा से जुड़ेंगे बिहार के 10 जिले, इन एयरपोर्ट से उड़ेंगे 20 से कम सीटों वाले छोटे विमान - UDAAN YOJNA
हवाई सेवा से जुड़ेंगे बिहार के 10 जिले, इन एयरपोर्ट से उड़ेंगे 20 से कम सीटों वाले छोटे विमान - UDAAN YOJNA बिहार के दस और जिले हवाई सेवा से जुड़ेंगे. केंद्र की इस पहल के लिए सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का आभार जताया है. पटना: उड़ान 5.2 योजना के तहत बिहार के 10 और जिलों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा. उप
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
