दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न, प्रदर्शन के आधार पर बनी जिला टीम सुपौल जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न हुआ सुपौल जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न हुआ. पहले दिन के प्रतियोगिता में बालक व बालिका अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग के विभिन्न स्पर्धा यथा 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला प्रक्षेपन, भाला प्रक्षेपन, चक्का प्रक्षेपन हुई. जिसमें जिले के बालक-बालिका ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम में अपना स्थान पक्का किया. जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी 19-21 जुलाई को पूर्णिया में होने वाले बिहार राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 में शामिल होंगे. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सर्वेश झा ने बताया कि दो दिन के प्रतियोगिता में जिले के सभी चार अनुमंडल सुपौल, त्रिवेणीगंज, निर्मली, एवं वीरपुर से काफी संख्या में बालक बालिका शामिल हुए. प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को चयन कर उन्हें 18 जुलाई का पूर्णिया भेजा जायेगा. दो दिवसीय इस ट्रायल में बालक एवं बालिका वर्ग के स्पर्धा मे अंडर 14 बालक 60 मीटर में आदित्य कुमार वीरपुर प्रथम, कुमार सत्यम द्वितीय, सौरभ सुमन तीसरे स्थान पर रहे. वहीं अंडर 16 आयु के बालक वर्ग के आर्यन राज प्रथम, श्याम कुमार द्वितीय और प्रिंस कुमार तीसरे स्थान पर रहे. भाला फेंक अंडर 14 में शिवम कुमार प्रथम, जियाउदीन दूसरे एवं प्रशांत कुमार तीसरे स्थान पर रहे. इसी प्रकार अन्य स्पर्धा यथा अंडर 18 में बालक-बालिका के 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 व अंडर 20, 22,ओपन वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़ में जिले के बालक बालिका का चयन किया गया. जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस मौके पर विकास कुमार, मो जीबराईल, अनुकेश यादव, अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार, पवन बंसल, दिनेश कुमार यादव, रंजीत कुमार, अंकुश कुमार, आशीष कुमार, रोहित भारती, अखिलेश यादव, मनीषा कुमारी, रेणु कुमारी आदि मौजूद थे.
Article Advertisement
Bihar
दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न, प्रदर्शन के आधार पर बनी जिला टीम
दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न, प्रदर्शन के आधार पर बनी जिला टीम सुपौल जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न हुआ सुपौल जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स मिट सह ट्रायल संपन्न हुआ. पहले दिन के प्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
