अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परभारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान पर

Article Advertisement

Business

20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम

20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। 16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ क

20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम

Article Advertisement

20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। 16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो 11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा। देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ। 1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया। 1847 : जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की। 1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी। 1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये। 1956 : फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया। 1969 : नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा। 1997 : तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता। 2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत। 2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। 2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read