बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट: CM नीतीश ने बिहार के मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान सीएम नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. ओडिसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृत हुए बिहार के लोगों के परिजनों व हादसे में घायल हुए लोगों के लिए बिहार सरकार द्वारा मुआवजे का एलान किया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. इससे पहले बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को मदद पहुँचाने के उद्देश्य से चार अधिकारियों की एक टीम को ओडिशा सरकार, रेलवे एवं बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग हेतु भेजा गया था. प्रतिनियुक्त टीम के द्वारा बालासोर, कटक एवं भुवनेश्वर ईलाजरत बिहार के यात्रियों से मुलाकात की गयी एवं उनके बेहतर ईलाज हेतु जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया. इतना ही नहीं रेल दुर्घटना में बिहार के मृत व्यक्तियों की पहचान कर उनके शव को बिहार वापस भेजने में परिजनों की मदद गयी. मृत व्यक्तियों की पहचान हेतु परिजनों का डीएनए सैंपलिंग करवाने में भी एम्स भुवनेश्वर एवं ओडिशा सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया गया. इसके अलावा लापता व्यक्तियों के परिजन डी०एन०ए० सैंपलिंग देने के उपरांत रिपोर्ट की प्रतीक्षा में भुवनेश्वर में रह रहे हैं. उनके सहयोग के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पुनः दो अधिकारियों की एक टीम को भुवनेश्वर भेजने का निर्णय लिया गया है. बिहार के लगभग 30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में ईलाजरत हैं. लापता व्यक्तियों के परिजन डीएनए सैंपलिंग देने के उपरांत रिपोर्ट की प्रतीक्षा में भुवनेश्वर में रह रहे हैं. उनके सहयोग के लिये सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पुनः दो अधिकारियों की एक टीम को भुवनेश्वर भेजने का निर्णय लिया गया है. रेल दुर्घटना में घायल व्यक्ति ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में ईलाज के उपरांत धीरे-धीरे वापस अपने घर लौट रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं आवश्यकता पड़ने पर आगे ईलाज हेतु जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक को प्राधिकृत किया गया है. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक के द्वारा सभी घायल व्यक्तियों के घर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम को भेजकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जायेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे ईलाज की व्यवस्था की जायेगी. सीएम नीतीश कुमार ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते यह घटना काफी दुखद है. सीएम नीतीश कुमार ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है. बता दें कि बालासोर ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हुई थी और एक हजार से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे.
Article Advertisement
Politics
बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट: CM नीतीश ने बिहार के मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट: CM नीतीश ने बिहार के मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान सीएम नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
