तोक्यो के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम में लाकड़ा की वापसी, दस खिलाड़ियों का पहला ओलंपिक बेंगलुरू, 18 जून (भाषा) तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की 16 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम में दस नये चेहरों को जगह दी गई है जबकि चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 खेलने से चूके अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ी की वापसी हुई है ।
हॉकी इंडिया ने अगले महीने होने वाले ओलंपिक के लिये शुक्रवार को भारतीय पुरूष टीम का ऐलान किया ।
इसमें अनुभवी खिलाड़ियों में गोलकीपर पी आर श्रीजेश , मिडफील्डर मनप्रीत, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंदर कुमार और फॉरवर्ड मनदीप सिंह शामिल हैं जो पहले ओलंपिक खेल चुके हैं ।
अनुभवी प्लेमेकर एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं ।
घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर रहे लाकड़ा ने टीम में वापसी की है ।
टीम चयन के बारे में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा ,‘‘ अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन आसान नहीं था क्योंकि सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं ।
सभी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे और एक टीम के रूप में अच्छा खेल रहे थे ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उन्हें पता है कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के क्या मायने होते हैं ।
अब हम उसी जोश के साथ अभ्यास करते रहेंगे और एक ईकाई के रूप में तोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ।’’ भारतीय टीम ने ओलंपिक के इतिहास में 11 पदक जीते हैं जिनमें आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है ।
भारत ने आखिरी बार हालांकि मॉस्को ओलंपिक 1980 में ओलंपिक पदक जीता था ।
पिछले कुछ साल में भारत ने 2016 और 2018 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी , 2017 एशिया कप और 2019 विश्व सीरिज जीते हैं ।
भारतीय टीम को 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक में पूल ए में गत चैम्पियन अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्पेन और मेजबान जापान के साथ रखा गया है ।
टीम : गोलकीपर : पी आर श्रीजेश डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, सुमित फॉरवर्ड : शमशेर सिंह , दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह ।
Article Advertisement
Sports
तोक्यो के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम में लाकड़ा की वापसी, दस खिलाड़ियों का पहला ओलंपिक
तोक्यो के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम में लाकड़ा की वापसी, दस खिलाड़ियों का पहला ओलंपिक बेंगलुरू, 18 जून (भाषा) तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की 16 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम में दस नये चेहरों को जगह दी गई है जबकि चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 खेलने से चूके अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ी की वापसी हुई है । हॉ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
