गोली चलाने वाले का ट्रंप से ही कनेक्शन…अमेरिकी एजेंसियों की जांच में हमलावर को लेकर 5 बड़े खुलासे डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस क्रुक्स का ट्रंप से ही कनेक्शन बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में उसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
हालांकि थॉमस को मार गिराया गया है, लेकिन अभी तक अमेरिका की जांच एजेंसियों ने उसके ही हमलावर होने की पुष्टि नहीं की है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले की पहचान हो गई है।
FBI, AFT और सीक्रेट सर्विस एजेंट्स मिलकर ट्रंप पर हमले की जांच कर रहे हैं।
संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने एक आधिकारिक बयान जारी करके बताया कि आरोपी की पहचान उसके वोटर कार्ड से हुई है।
वहीं आरोपी ट्रंप की पार्टी का ही बताया जा रहा है।
आरोपी का नाम थॉमस क्रुक है।
आरोपी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हालांकि अभी तक FBI थॉमस क्रुक्स के ही हमलावर होने की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन ट्रंप की रैली में तैनात स्नाइपर्स ने जिसे मार गिराया है, वह थॉमस क्रुक्स है।
वहीं ट्रंप पर हमला करने का मकसद भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
मामले की जांच कर रही एजेंसियों के अनुसार, थॉमस क्रुक्स को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, आइए जानते हैं… ट्रंप की ही पार्टी का मेंबर हमलावर संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के अनुसार, ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस की पहचान उसके वोटर आईडी कार्ड से हुई।
रिकॉर्ड के अनुसार, थॉमस उसी रिपब्लिकन पार्टी का मेंबर है, जिस पार्टी ने ट्रंप को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।
थॉमस ने पार्टी को डोनेशन भी दिया था, जो 15 डॉलर (1250 रुपये) था।
उग्र विचारों वाला शख्स थॉमस जांच के अनुसार, थॉसम सिर्फ 20 साल का था।
वह पेंसिलवेनिया के बेथेल पार्क के पास रहता है।
उसके संबंध कट्टरपंथी समुदायों से रहा है, वहीं उसका एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि वह ट्रंप और रिपब्लिकन्स से नफरत करता है।
थॉमस की लाश से पास मिली राइफल FBI के अनुसार, रैली स्थल के सामने वाली बिल्डिंग की छत से जिस शख्स की लाश मिली है, वहीं थॉमस क्रुक्स है।
लाश के पास एक AR-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल मिली है, जिससे ट्रंप पर 5 से 8 बार गोलियां चलाई गईं, लेकिन एक ही गोली ट्रंप के कान को छूकर निकली।
पुलिस के सामने एक सवाल यह है कि थॉमस के पास राइफल कहां से आई?
थॉमस का शहर रैली स्थल से एक घंटा दूर FBI के अनुसार, थॉमस क्रुक्स जिस बेथेल पार्क के पास रहता है, वह पिट्सबर्ग के दक्षिणी छोर पर स्थित है, जो रैली स्थल, बटलर, पिट्सबर्ग की नॉर्थ साइड में एक घंटे की दूरी पर है।
पेंसिल्वेनिया के वोटर रिकॉर्ड में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स का नाम दर्ज है, जिसका पता और बर्थडेट पंजीकृत रिपब्लिकन के तौर पर है।
हालांकि रिकॉर्ड से यह स्पष्ट नहीं है कि वोटर कार्ड कब लागू किया गया?
थॉमस ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं पेनसिल्वेनिया स्टेट पुलिस डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर जॉर्ज बिवेन्स ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि थॉमस ने ट्रंप को टारगेट करके गोली चलाने के बाद जो गोलियों चलाईं, वे इधर उधर चलाई।
इसी अंधाधुंध गोलीबारी में एक शख्स की मौत हुई, जो बुजुर्ग हैं।
थॉमस ट्रंप की स्टेज से 120 मीटर की दूरी पर बिल्डिंग की छत पर था।
उस पर 200 मीटर की दूरी से स्नाइपर्स ने अटैक किया और सीधे सिर में गोली मारी।
Article Advertisement
Crime
गोली चलाने वाले का ट्रंप से ही कनेक्शन…अमेरिकी एजेंसियों की जांच में हमलावर को लेकर 5 बड़े खुलासे
गोली चलाने वाले का ट्रंप से ही कनेक्शन…अमेरिकी एजेंसियों की जांच में हमलावर को लेकर 5 बड़े खुलासे डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस क्रुक्स का ट्रंप से ही कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस जांच में उसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हालांकि थॉमस को मार गिराया गया है, लेकिन अभी तक अमेरिका की जांच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
