अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Business

टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा, भारत में आयात शुल्क सबसे ऊंचा, ईवी पर अस्थायी राहत दे सरकार

टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा, भारत में आयात शुल्क सबसे ऊंचा, ईवी पर अस्थायी राहत दे सरकार नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला भारत में विनिर्माण संयंत्र लगा सकती है। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि यदि कंपनी भारत में आयातित वाहनों के

टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा, भारत में आयात शुल्क सबसे ऊंचा, ईवी पर अस्थायी राहत दे सरकार

Article Advertisement

टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा, भारत में आयात शुल्क सबसे ऊंचा, ईवी पर अस्थायी राहत दे सरकार नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला भारत में विनिर्माण संयंत्र लगा सकती है। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि यदि कंपनी भारत में आयातित वाहनों के साथ सफल रहती है, तो बाद में विनिर्माण संयंत्र लगाने पर विचार कर सकती है। मस्क ने कहा कि फिलहाल भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर कम से कम अस्थायी रूप से शुल्क राहत मिलेगी। मस्क ने ट्विटर पर अपने फालोअर्स के साथ चर्चा में यह बात कही। मस्क से पूछा गया था कि क्या भारत में टेस्ला की कारें उतारी जाएंगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा करना चाहते हैं, लेकिन दुनिया के बड़े देशों में भारत में आयात शुल्क सबसे ऊंचा है।’’ फिलहाल भारत 40,000 डॉलर से अधिक की कीमत की पूरी तरह आयातित कार पर सीआईएफ (लागत, बीमा और भाड़े) के साथ 100 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाता है। इससे कम लागत की कार पर आयात शुल्क की दर 60 प्रतिशत है। मस्क ने कहा कि भारत डीजल और पेट्रोल वाहनों की तरह की स्वच्छ ऊर्जा वाहनों को भी लेता है, जबकि ये दोनों वाहन उसके जलवायु लक्ष्यों के अनुकूल नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत कम से कम इलेक्ट्रिक वाहनों पर अस्थायी शुल्क राहत देगा। ‘‘यह एक अच्छा कदम होगा।’’ एक फालोअर द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या टेस्ला भारत में स्थानीय स्तर पर असेंबली से शुरुआत करेगी, मस्क ने कहा कि यदि हम आयातित वाहनों के साथ सफल रहते हैं, तो भारत में कारखाना भी लगा सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि टेस्ला ने आयात शुल्क में कटौती का आग्रह किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read