अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार: जमुई कांड के बाद 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर केस दर्ज, पीड़िता की पहचान ना उजागर करने की चेतावनीकिराएदार को मकान मालिक की बेटी से हुआ प्यार, दोनों पंजाब से सीधे पहुंचे बिहार, पीछे-पीछे आ गई पुलिस'बिहार मेरे खून में बसा है..', बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सोनू सूद ने सरकार से कही बड़ी बा...बिहार में 'बड़ा सरकार' के भरोसे राजधानी पटना क्यों पहुंच रहीं महिलाएं? 3 डिसमिल जमीन वाला बसेरा अभियान क्या...जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैरबिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पूरे देश में मचा था हBihar Jamui Case: जमुई कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटरसम्राट चौधरी को रात 12 बजे वाला वादा क्यों दिला रही कांग्रेस? तब थे बिहार के डिप्टी सीएमMLC Election Schedule: बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा, जानिए कब से भरे जाएंगे नामांकनबिहार के एक और भ्रष्ट पर EOU की रेड, भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर छापेमारीबिहार में MLC चुनाव की आ गई तारीख, 8 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूलबिहार: जमुई कांड के बाद 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर केस दर्ज, पीड़िता की पहचान ना उजागर करने की चेतावनीकिराएदार को मकान मालिक की बेटी से हुआ प्यार, दोनों पंजाब से सीधे पहुंचे बिहार, पीछे-पीछे आ गई पुलिस'बिहार मेरे खून में बसा है..', बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सोनू सूद ने सरकार से कही बड़ी बा...बिहार में 'बड़ा सरकार' के भरोसे राजधानी पटना क्यों पहुंच रहीं महिलाएं? 3 डिसमिल जमीन वाला बसेरा अभियान क्या...जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैरबिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पूरे देश में मचा था हBihar Jamui Case: जमुई कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटरसम्राट चौधरी को रात 12 बजे वाला वादा क्यों दिला रही कांग्रेस? तब थे बिहार के डिप्टी सीएमMLC Election Schedule: बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा, जानिए कब से भरे जाएंगे नामांकनबिहार के एक और भ्रष्ट पर EOU की रेड, भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर छापेमारीबिहार में MLC चुनाव की आ गई तारीख, 8 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Article Advertisement

Sports

गांववालों ने ‘गरबा’ खेलकर मनाया भाविनबेन के एतिहासिक रजत पदक का जश्न

गांववालों ने ‘गरबा’ खेलकर मनाया भाविनबेन के एतिहासिक रजत पदक का जश्न मेहसाणा, 29 अगस्त (भाषा) पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल के रविवार को तोक्यो में पैरालंपिक खेलों की महिला एकल क्लास 4 स्पर्धा के फाइनल में एतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद गुजरात के मेहसाणा जिले के उनके पैतृक गांव सुंधिया में प

गांववालों ने ‘गरबा’ खेलकर मनाया भाविनबेन के एतिहासिक रजत पदक का जश्न

Article Advertisement

गांववालों ने ‘गरबा’ खेलकर मनाया भाविनबेन के एतिहासिक रजत पदक का जश्न मेहसाणा, 29 अगस्त (भाषा) पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल के रविवार को तोक्यो में पैरालंपिक खेलों की महिला एकल क्लास 4 स्पर्धा के फाइनल में एतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद गुजरात के मेहसाणा जिले के उनके पैतृक गांव सुंधिया में परिवार के सदस्यों और मित्रों ने पारंपरिक ‘गरबा’ नृत्य, पटाखे जलाकर और एक दूसरे पर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। भाविनाबेन को फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने में सफल रहीं। चौंतीस साल की भाविनाबेन को पैरालंपिक की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता झाउ के खिलाफ 19 मिनट में 7-11 5-11 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। भाविनाबेन के पिता हसमुख पटेल ने उसकी जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह भले ही दिव्यांग हो लेकिन हमने उसे कभी इस तरह नहीं देखा। हमारे लिए वह ‘दिव्य’ है। हमें बेहद खुशी है कि उसने देश के लिए रजत पदक जीता।’’ हसमुख गांव में किराने की छोटी दुकान चलाते हैं। भाविनाबेन के पैतृक गांव में तोक्यो से उनके मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। सुबह से ही लोग मैच देखने के लिए एकत्रित हो गए थे। भाविनाबेन को भले ही अपने पहले पैरालंपिक के फाइनल के हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इसके बावजूद लोगों ने जमकर जश्न मनाया। मुकाबला खत्म होने के साथ ही लोगों ने नाचना, पटाखे जलाना और एक दूसरे पर गुलाल फेंकना शुरू कर दिया। उनके एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘जैसा कि आप देख सकते हैं भाविना के रजत पदक जीतने के बाद से हम सुबह से ही गरबा खेल रहे हैं। हम उसके भव्य स्वागत की पूरी तैयारी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाविनाबेन की उपलब्धि पर उन्हें बेहद खुशी है और वे उसकी जीत पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read