बिहार में 'बाढ़' पर सियासत, केंद्र सरकार और नीतीश पर तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप बिहार में बाढ़ का तांडव मचा हुआ है. प्रदेशभर की कई नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. वहीं, 22 जिलों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. Tejashwi Yadav On Bihar Flood: बिहार में नदियां उफान पर है. कोसी, गंडक समेत प्रदेशभर की कई नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. नेपाल में हो रही लगातार बारिश की वजह से पड़ोसी देश पानी छोड़ रहा है, जो बिहार के लिए काल की वजह बन चुकी है. बिहार के 13 जिले बाढ़ की चपेट में है. वहीं, लाखों लोग घर से बेघर हो चुके हैं. वहीं, प्रदेश में 22 जिलों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. पूरा उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट में है. सुपौल, दरभंगा, भागलपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और शिवहर में बाढ़ का तांडव देखा जा रहा है. तांडव देखा जा रहा है. बिहार में बाढ़ से मचा तांडव प्रदेश में अब तक 7 से ज्यादा बांध टूट चुके हैं. जिसकी वजह से आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है. लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर राहत बचाव कैंप में जाने को मजबूर हैं. इस बीच बिहार में बाढ़ से मची तबाही पर सियासत शुरू हो चुकी है. विपक्ष राज्य सरकार पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है. तेजस्वी यादव ने 2008 की दिलाई याद बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर नीतीश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीटर करते हुए बिहार में 2008 में आई बाढ़ की याद दिलाई और कहा कि कैसे उनके पिता ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई थी और केंद्र सरकार ने लोगों की मदद के लिए 1000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दी थी. साथ ही यह भी कहा कि 2008 में बाढ़ के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी बिहार पहुंची थी और बाढ से ग्रसित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया था. यूपीए सरकार का दिया गया अनाज चुनाव से पहले बांटा गया साथ ही तेजस्वी ने यह भी कहा कि उस समय मौजूदा सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए 1 लाख टन अनाज की मांग की थी, लेकिन यूपीए सरकार ने मदद के लिए 1 लाख 25 हजार टन अनाज दिया. जितना बिहार सरकार ने मांगा था, केंद्र सरकार ने उससे ज्यादा की मदद की. साथ ही नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि उसी अनाज को मुख्यमंत्री ने बचाकर रखा औऱ 2010 के विधानसभा चुनाव के दौरान गरीबों को यूपीए का दिया हुआ अनाज बांटा. उन्होंने चुनाव में इसका फायदा उठाया. नीतीश सरकार से सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बार-बार तटबंध क्यों टूटते हैं, इसकी वजह भी सरकार को बतानी चाहिए.
Article Advertisement
Politics
बिहार में 'बाढ़' पर सियासत, केंद्र सरकार और नीतीश पर तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 'बाढ़' पर सियासत, केंद्र सरकार और नीतीश पर तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप बिहार में बाढ़ का तांडव मचा हुआ है. प्रदेशभर की कई नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. वहीं, 22 जिलों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. Tejashwi Yadav On Bihar Fl

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
