अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजबिहार आज का मौसमः किशनगंज-भागलपुर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में शाम में बदलेगा वेदरकैश, गहने, जमीन और फ्लैट... सरकारी इंजीनियर राजेंद्र कुमार बन बैठा था 'धन्ना सेठ', SVU की रेड में खुलासाफरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : विधायकसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजबिहार आज का मौसमः किशनगंज-भागलपुर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में शाम में बदलेगा वेदरकैश, गहने, जमीन और फ्लैट... सरकारी इंजीनियर राजेंद्र कुमार बन बैठा था 'धन्ना सेठ', SVU की रेड में खुलासाफरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : विधायक

Article Advertisement

Politics

'टोंटी चोर, चारा चोर' पर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू, तेजस्वी ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

'टोंटी चोर, चारा चोर' पर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू, तेजस्वी ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी Tejashwi Yadav: बिहार में टोंटी चोर और चारा चोर को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है. राजधानी पटना में इसे लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. जिसे लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर पलटवार किया है. Tejashwi Yadav: बिहार मे

'टोंटी चोर, चारा चोर' पर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू, तेजस्वी ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Article Advertisement

'टोंटी चोर, चारा चोर' पर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू, तेजस्वी ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी Tejashwi Yadav: बिहार में टोंटी चोर और चारा चोर को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है. राजधानी पटना में इसे लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. जिसे लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर पलटवार किया है. Tejashwi Yadav: बिहार में एक बार फिर से पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है. प्रदेश में टोंटी चोर और चारा चोर को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है. दरअसल, राजधानी पटना में जगह-जगह पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें टोंटी चोर और चारा चोर लिखा हुआ है. बिना नाम लिए टोंटी चोर के जरिए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा गया है तो वहीं लालू यादव को चारा चोर बताया जा रहा है. 'टोंटी चोर तेजस्वी यादव' दरअसल, हाल ही में तेजस्वी यादव ने सरकारी आवास 5 देश रत्न मार्ग को खाली किया है. यह सरकारी आवास उन्हें तब आवंटित किया गया था, जब वह बिहार के डिप्टी सीएम थे. अब यह सरकारी आवास प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है. जब तेजस्वी ने यह आवास खाली कर दिया तो बीजेपी के लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वह आवास खाली करते समय यहां से एसी, पलंग,सोफा, टोंटी चोरी कर ले गए. तेजस्वी यादव ने दी कोर्ट जाने की धमकी इसे लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा था कि यह सभी गलत बात है और अगर वह चाहते हैं कि सरकारी आवास में तेजस्वी ही एसी, पलंग लगा दें तो वह यह भी लगवा देंगे. वहीं, इन सबके बीच तेजस्वी भी दुबई यात्रा से लौट चुके हैं और लौटते के साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि मकान खाली करते समय का उनके पास पूरा वीडियो फुटेज है. वह जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. बीजेपी राजनीतिक मर्यादा तोड़ रही है- आरजेडी इस बीच पटना में पोस्टर लगाकर तेजस्वी को टोंटी चोर बताया जा रहा है. इस पोस्टर में ना ही किसी पार्टी और ना ही किसी नेता का नाम है. वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी ने कहा कि बीजेपी ओछी राजनीति कर रही है. बीजेपी राजनीतिक मर्यादा को तोड़ रही है. 'पिता चारा चोर, बेटा टोंटी चोर' वहीं, इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा कि तेजस्वी ने सरकारी आवास को खाली करते समय एसी, पलंग, नल, टोंटी चुराने का काम किया है. यह पोस्टर बिहार की जनता ने लगाया है क्योंकि वह सब जानती है. पिता ने अपने शासनकाल में चारा चुराया और बेटा सरकारी आवास की संपत्ति चुरा रहा है. वहीं, इस मामले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे मामले को प्रशासन देखेगा. भवन निर्माण विभाग एक-एक चीजों को देखेगा कि आवास से क्या चोरी हुआ है क्या नहीं?

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read