'DGP, मुख्य सचिव और ADG भी मौजूद ना रहे तो कैसी समीक्षा बैठक?' कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी ने CM को घेरा - Tejashwi Yadav पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की थी. अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर उन पर तंज कसा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अधिकारी भी जानते है कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो दिखावे और फॉर्मलिटी के लिए सीएम अचानक ऐसी बैठक बुला लेते हैं. समीक्षा बैठक नहीं औपचारिकता: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लिखा है कि कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हर बार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने की सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हैं. नीतीश कुमार का इकबाल यह है कि प्रदेश में ऐसी प्रत्येक समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और अधिक वृद्धि होती है, क्योंकि अधिकारी और अपराधी भी ऐसी आडंबरपूर्ण बैठकों की असलियत जानते हैं. अधिकारी भी जानते हैं कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो दिखावे के लिए ऐसी बैठक बुला लेते हैं. बिना अधिकारियों के बैठक का क्या फायदा?: तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य, जिसमें राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और एडीजी भी उपस्थित ना रहे. उन्होंने कहा कि शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री कितने गंभीर हैं. एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षित और संपोषित कर बिहारवासियों की जान के साथ खेल रही है. कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी हमलावर: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार में घटने वाली हर एक घटनाओं की सूची भी समय-समय पर जारी करते हैं. उनका दावा है कि नीतीश कुमार की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है और अपराधी बेलगाम हो गए हैं. हालांकि उनके सवाल उठाने पर एनडीए के नेता उनको लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाकर घेरने की कोशिश करते हैं.
Article Advertisement
Crime
'DGP, मुख्य सचिव और ADG भी मौजूद ना रहे तो कैसी समीक्षा बैठक?' कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी ने CM को घेरा - Tejashwi Yadav
'DGP, मुख्य सचिव और ADG भी मौजूद ना रहे तो कैसी समीक्षा बैठक?' कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी ने CM को घेरा - Tejashwi Yadav पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की थी. अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर उन पर तंज कसा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
