अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...

Article Advertisement

Politics

किसानों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए: दलाल

किसानों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए: दलाल चंडीगढ़, पांच जुलाई (भाषा) हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने सोमवार को कहा कि किसानों को नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन खत्म करना चाहिए और इस मुद्दे को हल करने के वास्ते केंद्र के साथ बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। दलाल ने भिवानी में पार्टी की एक ब

किसानों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए: दलाल

Article Advertisement

किसानों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए: दलाल चंडीगढ़, पांच जुलाई (भाषा) हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने सोमवार को कहा कि किसानों को नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन खत्म करना चाहिए और इस मुद्दे को हल करने के वास्ते केंद्र के साथ बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। दलाल ने भिवानी में पार्टी की एक बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों को नये कृषि कानून वापस लेने की शर्त पर जोर नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है केंद्र उनकी शंकाओं को दूर करने के लिए किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।’’ दलाल ने कहा, ‘‘इसलिए, मेरी किसानों से अपील है कि वे आंदोलन को खत्म कर दें और बातचीत के लिए आगे आएं क्योंकि इस मुद्दे को हल करने का यही एकमात्र तरीका है और केंद्र इसे सुलझाने के लिए तैयार है।’’ इस बीच कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह ने सभा स्थल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे लहराये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा था कि अगर केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहती है तो उसे शर्तें नहीं लगानी चाहिए। गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान पिछले साल नवम्बर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read