अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीट4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक सामान भी मिलाबिहार से अब रुकेगा पलायन! पूर्वी चंपारण में 11 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश, 400 लोगों को मिला रोजगारबिहार में बदला मौसम, आंधी-बारिश-वज्रपात से राहत, आज कोई चेतावनी नहीं, बाहर घूमने का बना सकते हैं प्लानभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीट4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक सामान भी मिलाबिहार से अब रुकेगा पलायन! पूर्वी चंपारण में 11 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश, 400 लोगों को मिला रोजगारबिहार में बदला मौसम, आंधी-बारिश-वज्रपात से राहत, आज कोई चेतावनी नहीं, बाहर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Article Advertisement

Sports

15 रात सो नहीं पाया ये भारतीय ख‍िलाड़ी, फ‍िर T20 WC में ऐसे मचा द‍िया महातूफान

15 रात सो नहीं पाया ये भारतीय ख‍िलाड़ी, फ‍िर T20 WC में ऐसे मचा द‍िया महातूफान   टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होने वाला है। जब-जब विश्व कप में इन दोनों टीमों की भिड़ंत होती है तो फैंस को एक पुराना किस्सा याद आता है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अब इंग्लैंड

15 रात सो नहीं पाया ये भारतीय ख‍िलाड़ी, फ‍िर T20 WC में ऐसे मचा द‍िया महातूफान

Article Advertisement

15 रात सो नहीं पाया ये भारतीय ख‍िलाड़ी, फ‍िर T20 WC में ऐसे मचा द‍िया महातूफान   टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होने वाला है। जब-जब विश्व कप में इन दोनों टीमों की भिड़ंत होती है तो फैंस को एक पुराना किस्सा याद आता है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार है। 27 जून को दूसरे सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें आमने-सामने होगी। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 4 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 2 में भारत और 2 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। वहीं जब-जब टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के मैच की बात होती है तो फैंस को पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह जरूर याद आते हैं। साल 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह के वे 6 बॉल पर 6 छक्के आज तक कोई नहीं भुला पाया है। यहां तक की इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी अपनी इस पिटाई को भुला नहीं पाए होंगे। 15 रात नहीं सोए थे युवराज साल 2007 में भारत और इंग्लैंड के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में युवराज सिंह भी टीम का हिस्सा थे। सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान राहुल द्रविड़ ने युवराज सिंह को पारी का आखिरी डालने के लिए कहा था। जिसके बाद युवराज आखिरी ओवर लेकर आए, ओवर की पहली गेंद डॉट चली गई थी।   इसके बाद अगली 5 गेंदों पर युवराज को लगातार 5 छक्के पड़े थे। हालांकि इस मैच को टीम इंडिया ने जीत लिया था लेकिन युवराज मैच के बाद काफी टूट गए थे। युवराज न तो सो पा रहे थे और न ही किसी से बात कर पा रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान युवराज ने बताया था कि 5 छक्के लगने के बाद उनको 15 रातों तक नींद नहीं आई थी।   विश्व कप में फिर लिया था युवराज ने बदला इस सीरीज के बाद टी20 विश्व कप 2007 के एक मैच में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ। इस मैच में युवराज सिंह का खतरनाक अंदाज देखने को मिला। इस मैच के दौरान युवराज सिंह की इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ से थोड़ी बहस हो गई थी, इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी करने आए और उनके सामने युवराज थे। फिर क्या था युवराज सिंह ने अपनी सारी भड़ास निकालते हुए ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 शानदार छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। युवराज 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read