राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 प्रतियोगिता के लिए भारत सहित आठ टीमें खेलेंगी दुबई, 26 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम उन छह टीमों में शामिल है जिसने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
चार साल में हाने वाले इन बहु- स्पर्धी खेल आयोजन में दूसरी बार क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, कैरिबियाई क्षेत्र का एक देश और मेजबान इंग्लैंड को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाईड घोषित किया गया है।
एक अप्रैल को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर सात टीमों ने क्वालीफिकेशन हासिल की।
आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कहा कि एक अन्य टीम का फैसला क्वालीफायर के जरिये होगा जिसमें आठ टीमें भाग लेंगी।
अगले साल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाइंग टीमों की घोषणा करने वाला क्रिकेट पहला खेल है।
राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया हैं।
इन खेलों का अब तक 22 बार आयोजन हुआ है क्रिकेट सिर्फ एक बार इसका हिस्सा बना है।
1998 में कुआलालंपुर में हुए खेलों में पुरूषों के एकदिवसीय मुकाबलों का स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका ने जीता था।
आईसीसी और सीजीएफ से जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, ‘‘ क्वालीफाइंग प्रक्रिया के मुताबिक, क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से पता चलेगा कि कैरेबियाई क्षेत्र का कौन सा देश इस प्रतियोगिता में भाग लेगा।
इसमें खिलाड़ी आईसीसी प्रतियोगिताओं की तरह वेस्टइंडीज के नाम की जगह अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।’’ आईसीसी से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक , ‘‘ इस में भाग लेने वाली आठवीं टीम का फैसला क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के आधार पर होगा, जिसे 31 जनवरी 2020 से पहले करा लिया जाएगा।
इसकी विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।’’ राष्ट्रमंडल खेलों के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ऐतिहासिक ऐजबेस्टन स्टेडियम में होगा।
भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में जगह पक्की होना बहुत अच्छी बात है।
हम पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हैं।’’ सीजीएफ की अध्यक्ष लुईस मार्टिन ने कहा, ‘‘ यह महिलाओं के खेल और क्रिकेट दोनों के लिए प्रतिष्ठित बहु-स्पर्धी खेलों में एक शानदार अवसर है ।’’
Article Advertisement
Sports
राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 प्रतियोगिता के लिए भारत सहित आठ टीमें खेलेंगी
राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 प्रतियोगिता के लिए भारत सहित आठ टीमें खेलेंगी दुबई, 26 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम उन छह टीमों में शामिल है जिसने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चार साल में हाने वाले इन बहु- स्पर्धी खेल आयोजन में दूसरी बार क्रिकेट को शामिल कि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
